महाराष्ट्र में BJP की नगर निगम चुनावों में शानदार जीत, 6 जगह जमाया कब्जा
मुंबई। भाजपा ने महाराष्ट्र में हुए नगर निगम के चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा राज्य की जामनेर, देवरुख, अजरा समेत 6 नगर निकाय की सीटों पर जीती है। गुरुवार को आए चुनाव नतीजों में बीजेपी ने जामनेर की सभी 25 नगर परिषद की सीटों पर कब्जा जमाया। जलगांव जिले की जामनेर नगर निकाय पर भाजपा के मंत्री गिरीश महाजन की पत्नी सदान महाजन को अध्यक्ष पद के मैदान में उतारा था।

उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी एनसीपी की अंजलि पवार को 8400 वोटों से हराया। आपको बता दें कि गिरीश महाजान हाल ही सीएम देवेंद्र फड़णवीस के लिए संकट मोचन बनकर आए थे। उन्होंने पिछले दिनों हुए किसान आंदोलन में और हाल ही में हुए अन्ना आंदोलन को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
जीत के बाद गिरीश महाजन ने कहा कि, 'जामनेर की जनता ने विकास के लिए भाजपा को वोट दिया। उन्होंने साबित कर दिया गया कि एनसीपी और कांग्रेस की जातिवाद की राजनीति नहीं चलने वाली है।
इस चुनाव में भाजपा ने 4 नगर निगम परिषदों जामनेर, वैजापुर, देवरुख और अजरा पर जीत दर्ज की तो वहीं दो नगर निगमों में पर अपना कब्जा जमाया।












Click it and Unblock the Notifications