Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Exit Polls: भारी बहुमत से राजस्थान में भाजपा की वापसी

Vasundhara Raje
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली में मतदान की प्रक्रिया संपन्‍न होने के बाद अब सबकी निगाहें 8 और 9 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिक गई है। जी हां इसी दिन ये साफ हो जायेगा कि पांच चुनावी राज्‍यों में कौन सी पार्टी 'बैलट राजा' (किसकी सरकार बनेगी) होगा। छत्‍तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और दिल्‍ली की मतगणना 8 दिसंबर को होगी तो वहीं मिजोरम में मतों की गिनती 9 नवंबर को की जायेगी।

दिल्‍ली चुनाव खत्‍म होने के तुरंत बाद विभिन्‍न न्‍यूज चैनलों ने एक्जिट पोल के जरिये आकलन करना शुरु कर दिया है कि किस राज्‍य में किस पार्टी की सरकार बनेगी। हालांकि सभी चैनल अपने एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की तरफ इशारा कर रहे हैं। बात अगर राजस्‍थान की करें तो इंडिया टूडे ओआरजी एक्‍जिट पोल के सर्वे के हिसाब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।

Rajasthan

200 विधानसभा सीटों वाले राजस्‍थान में भाजपा को 110 सीट, कांग्रेस को 62 सीट और अन्‍य 28 सीट मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है। वहीं बात अगर इंडिया टीवी-सी वोटर की करें तो उसके सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में भाजपा को 130 जबकि कांग्रेस को 48 सीटें और अन्य के खाते में 21 सीटें जा सकती है।

यही नहीं 'इंडिया टीवी-सी वोटर' के मुताबिक भी 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा के लिए 199 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा को सर्वेक्षण में 130 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। कांग्रेस को सिर्फ 48 सीटें, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को चार और अन्य पार्टियों को 17 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा एनडीटीवी एग्जिट पोल में भाजपा को 138 और कांग्रेस के हाथ में मात्र 44 सीटें जाने की संभावना बताई जा रही है।

सभी एक्जिट पोल

सी-वोटर: भाजपा 130, कांग्रेस 48, अन्‍य 21
ओआरजी-आईटी:
भाजपा 110, कांग्रेस 62, अन्‍य 28
सीएसडीएस:
भाजपा 126-136, कांग्रेस 49-57, अन्‍य 12-20
चाणक्‍य:
भाजपा 147, कांग्रेस 39, अन्‍य 14.

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+