5 राज्यों के चुनावों में BJP का मास्टर प्लान, CM उम्मीदवार का चेहरा नहीं करेगी पेश-सूत्र
BJP Election CM Face Plan: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले साल के अंत में होने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2023) के लिए बीजेपी ने अपना प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। हालांकि पार्टी इन विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री चेहरा पेश नहीं करेगी।
सूत्रों के अनुसार बीजेपी के इलेक्शन प्लान के तहत पार्टी विधानसभा चुनाव में किसी को मुख्यमंत्री फेस को प्रोजेक्ट नहीं करेगी। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह सभी राज्यों में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रही है।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक खासकर हिंदी भाषी राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में इसका विशेषतौर पर ख्याल रखा जाएगा। इसके अलावा तेलंगाना तथा मिजोरम में चुनाव जीतने के लिए "सामूहिक नेतृत्व" पर भरोसा करने की योजना बनाई है।
बीजेपी के वरिष्ठ सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पार्टी साल के अंत में होने वाले चुनावों में मुख्यमंत्री चेहरा पेश नहीं करेगी।
पार्टी यह रणनीति ऐसे वक्त आई है, जब राजस्थान में वसुंधरा राजे और मध्य प्रदेश के मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
अब तक 64 वर्षीय शिवराज सिंह चौहान को उम्मीदवार के रूप में नामित नहीं किया गया है, ऐसी चर्चा है कि पार्टी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला करने के लिए उन्हें हटा सकती है।
हालांकि अपने एक इंटरव्यू में शिवराज सिंह चौहान को खुद को साइडलाइन किए जाने या फिर हटाए जाने की चर्चाओं को पूरी तरह से गलत बताया था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा के चुनाव जीतने पर कोई भी लीडर सीएम बन सकता है।
दूसरी तरफ राजस्थान में विपक्षी पार्टी के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा भाजपा राज्य में बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ने जा रही है। प्रदेश में वसुंधरा राजे पार्टी का बड़ा चेहरा है, लेकिन पार्टी उनसे दूरी बनाती नजर आ रही है। क्योंकि अब तक ऐसा पहली बार हुआ है, जो पार्टी ने अपने सीएम फेस का ऐलान नहीं किया है।
इधर, छत्तीसगढ़ में विपक्ष की भूमिका निभा रही बीजेपी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साहो, सांसद सरोज पांडे और राम विचार नेताम जैसे बड़े नेताओं के साथ सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर फोकस बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications