यूपी में बसपा और सपा के सत्ता कुचक्र का खात्मा करेंगे: अमित शाह

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि 2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पिछले 15 पंद्रह सालों से चले आ रहे सत्ता के कुचक्र का अंत हो जाएगा। उन्होंने इकॉनोमिक टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में यह दावा किया।

amit shah

'भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी'

अमित शाह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यूपी इलेक्शन में उनकी लड़ाई मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी से है। उन्होंने उस सर्वे पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया जिसमें कहा जा रहा है कि सपा यूपी चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। सर्वे पर किए गए सवाल का उत्तर देते हुए शाह ने कहा कि भाजपा यूपी चुनाव में बाकी सभी पार्टियों से भारी अंतर से जीतेगी।

'15 साल से चले आ रहे सपा-बसपा की सत्ता का होगा अंत'

अमित शाह ने जीत का दावा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले कल्याण सिंह और उसके बाद राजनाथ सिंह की सरकार ने विकास का काम किया था। लेकिन सपा और बसपा की सरकारों ने पिछले 15 सालों से विकास के मसले पर कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि जनता सत्ता से किसी पार्टी को निकालने के लिए वोट करती है। यूपी में पहले सपा की सरकार रही, उसके बाद बसपा की सरकार और फिर उसके बाद सपा की सरकार आई। जनता ने सपा से मुक्त होने के लिए बसपा को वोट दिया था और फिर बसपा को सत्ता से निकालने के लिए सपा को वोट दिया। उस समय हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में कमजोर थी।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी के 80 सीटों में से 73 पर जीत मिली इसलिए हम इस बार सरकार बनाने की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदार हैं। जनता अब सपा और बसपा से तंग आ चुकी है। आशा है कि इस बार हम सरकार बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+