Punjab Assembly Elections: पंजाब की सभी 117 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा

नई दिल्ली। पंजाब में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) ने सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। भाजपा के महासचिव तरुण चुग ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि साल 2022 में पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी 117 सीटों पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए युद्धस्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। चुग ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष 19 नवंबर को 10 जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। ये उद्घाटन डिजिटल तरीके से किया जाएगा।

Tarun Chugh, Punjab polls, punjab assembly elections, nda punjab polls, BJP Punjab, punjab, punjab assembly elections 2020, bjp, Chandigarh News, Chandigarh News in Hindi, Latest Chandigarh News, चंडीगढ़, भाजपा, पंजाब, पंजाब विधानसभा चुनाव 2020, पंजाब विधानसभा चुनाव, बीजेपी पंजाब, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022, तरुण चुग, एनडीए पंजाब चुनाव

Recommended Video

    Sonu Sood को Election Commission ने बनाया Punjab विधानसभा चुनाव का स्‍टेट आइकन | वनइंडिया हिंदी

    इसके साथ ही चुग ने कहा कि इन कार्यालयों का उद्घाटन करने के साथ ही भाजपा अध्यक्ष चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। वह आगामी चुनाव के लिए पार्टी कार्याकर्ताओं को भी तैयार होने को कहेंगे। इन कार्यों हेतु पार्टी अध्यक्ष पंजाब का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। तरुण चुग ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के सभी नेता पंजाब में मोदी सरकार की 160 लोक कल्याणकारी योजनाओं को लोकप्रिय बनाएंगे। वह पूरे राज्य में इन योजनाओं पर हुए कार्यों के बारे में भी लोगों को जानकारी देंगे।

    भाजपा महासचिव ने बताया कि पंजाब की इन सभी 117 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी हो रही है। आपको बता दें इस विधानसभा चुनाव से पहले ही अकाली दल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग हो गया है। आज से करीब दो महीने पहले शिरोमणि अकाली दल ने केंद्र द्वारा लाए गए कृषि विधेयकों को लेकर गठबंधन छोड़ दिया था। इससे पहले दोनों दलों के बीच सीट को लेकर जो साझेदारी हुई थी, उसके मुताबकि भाजपा 13 संसदीय सीटों में से 3 पर अपने उम्मीदवार उतारती थी। साथ ही भाजपा 117 विधानसभा सीटों में से 23 पर अपने उम्मीदवार उतारती थी। बाकी बची सीटों पर शिरोमणि अकाली दल अपने उम्मीदवार उतारती थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+