16 दिन बाद भी नहीं चल पाई भाजपा की हैक वेबसाइट
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट 16 दिन पहले कथित रूप से हैक होने के बाद अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट पांच मार्च को हैक हो गई थी जिके बाद ये लगातार 'रखरखाव मोड' में है। भाजपा की वेबसाइट पर संदेश लिखा है, हम जल्द ही वापस लौटेंगे! असुविधा के लिए खेद है, हम कुछ रखरखाव संबंधी कार्य कर रहे हैं और जल्द ही ऑनलाइन होंगे। ये संदेश बीते 16 दिन से लिखा है।

भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पांच मार्च को कहा था कि पोर्टल एक- दो दिन में शुरू हो जाएगा। मालवीय ने कहा था कि साइट तकनीकी खराबी की वजह से डाउन है, न कि हैकिंग की वजह से। विशेषज्ञों का कहना है कि इतने लंबे समय तक वेबसाइट के ना चल पाने का ये मतलब है कि आपका डाटा चोरी हुआ है और पूरे पोर्टल को फिर से डिजाइन किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी की ऑफिशियल वेबसाइट में पांच मार्च को खुलने में दिक्कत आनी शुरू हुई। बीजेपी की साइट पर क्लिक करने पर Error 522 दिखने लगा। पहले दिल्ली भाजपा की वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का फोटो दिखना शुरू हुआ, इस पर कुछ खराब शब्द लिखे गए। इस पर 'भाईयो-बहनों मैंने आपको बेवकूफ बनाया भी लिखा था.' कुछ ही देर बाद साइट डाउन हो गई और खुलना ही बंद हो गई। जो आज (21 मार्च) तक बंद ही है।












Click it and Unblock the Notifications