बीजेपी की नेताओं को चेतावनी, कहा- अभिजीत बनर्जी के खिलाफ ना दें बेतुके बयान

कोलकाता। अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले अभिजीत बनर्जी को लेकर बीजेपी नेताओं की ओर से लगातार विवादित बयान सामने आ रहे हैं। जिसके बाद पार्टी अब बैकफुट पर आ गई है। यह बात सोमवार को पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कही। पश्चिम बंगाल में बीजेपी को डर है कि अभिजीत के खिलाफ बोलने से उसे नुकसान हो सकता है। दरअसल अभिजीत बनर्जी पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखते हैं। वहीं बांगल में विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी बीजेपी किसी तरह का खतरा मोल लेना नहीं चाह रही है।

bjp warns party leader Not to Attack Abhijit Banerjee, May Have Negative Impact in bengal Polls

Recommended Video

    Abhijit Banerjee से मिले PM Modi, पीएम मोदी ने Tweet कर कही ये बात |वनइंडिया हिंदी

    अभिजीत बनर्जी के खिलाफ बीजेपी के कुछ नेताओं की टिप्पणी को लेकर पश्चिम बंगाल बीजेपी असहज है। सोमवार को पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कही। उन्होंने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई ने उनसे इस तरह की टिप्पणी फिर से नहीं करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में जन्मे अर्थशास्त्री के खिलाफ बेतुकी टिप्पणियों से राज्य में बीजेपी की छवि पर निगेटिव असर पड़ेगा। पार्टी राज्य में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

    सूत्रों के मुताबिक राज्य और केंद्रीय नेताओं के एक धड़े द्वारा बेतुके बयान देने से बंगाल की जनता में अच्छा संदेश नहीं गया है। उन्होंने कहा कि आलोचना को बंगाल विरोधी भावना को बढ़ावा देने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी के नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा, हमने अपनी पार्टी के सदस्यों और नेताओं से कहा है कि अभिजीत बनर्जी के खिलाफ बेतुका बयान नहीं दें। हमें जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है, जनता के बीच अच्छा संदेश नहीं जा रहा है, जोकि अपनी हस्तियों को लेकर काफी संवेदनशील हैं।

    उन्होंने कहा, नोबेल पुरस्कार जीतने के बाद अभिजीत बनर्जी बंगाल में महत्वपूर्ण हस्ती बन गए हैं और हमें धारा के विपरीत जाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। इसी तरह की भावना जाहिर करते हुए एक अन्य भगवा नेता ने कहा कि पार्टी अगर बनर्जी के खिलाफ हमले जारी रखती है तो उसे बंगाल विरोधी करार दिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+