विजय रूपानी ने ली गुजरात के अगले सीएम के तौर पर शपथ
अहमदाबाद। रविवार को गुजरात के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर विजय रूपानी ने शपथ ले ली। वहीं नितिन पटेल को गुजरात के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ दिलवाई गई है।

रूपानी के मंत्रीमंडल में कुल आठ पटेल मंत्रियों को जगह मिली है। कैबिनेट में कुल 25 मंत्री हैं। आपको बता दें कि रूपानी को आनंदीबेन के इस्तीफे के बाद राज्य का नया सीएम बनाया गया है।
शुक्रवार को उनके नाम पर अंतिम मोहर बीजेपी विधायक मंडल की मीटिंग के बाद लगाई गई। इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। आठ कैबिनेट और 16 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है। आनंदीबेन मंत्रिमंडल के नौ चेहरों की छुट्टी कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications