पीएम मोदी की बैठक के बाद बोले भाजपा उपाध्यक्ष, पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव जीतेंगे हम
BJP Vice President Raman Singh said we will win the election in West Bengal and assam: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेशों के अध्यक्ष, राज्यों के प्रभारी व सह-प्रभारी तथा राज्यों के संगठन मंत्री भी शामिल हुए। भाजपा उपाध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि बैठक में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी के आगामी चुनावों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव जीतेगी। इससे पहले, बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव, आत्मनिर्भर भारत अभियान और तीन कृषि कानूनों के बारे में भी चर्चा होगी। उन्होंने बताया, 'बैठक में फिलहाल प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है और बैठक के बाद पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा की घोषणा की जाएगी।'
Recommended Video

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस मुद्दे पर भाजपा उपाध्यक्ष रमन सिंह ने बयान दिया है। रमन सिंह ने कहा कि यह आंदोलन कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों की साजिश है। रमन सिंह ने कहा, 'यह (किसान आंदोलन) राजनीतिक रूप से प्रभावित है। इस देश के किसान कृषि कानूनों से खुश हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में कृषि कानूनों का स्वागत किया गया है। मुझे लगता है कि आंदोलन को जारी रखने के पीछे कांग्रेस और लेफ्ट की साजिश है।'
उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में सुधार करने, किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीजेपी के प्रस्ताव में सराहना की गई। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कोविड-19 महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने को लेकर प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया।












Click it and Unblock the Notifications