सरकार भी बन गई, लेकिन नहीं आए आडवाणी के 'अच्छे दिन'

lk advani
नयी दिल्ली । एनडीए की सरकार बन चुकी हैं। नरेंद्र मोदी देश के लिए अच्छे दिन लाने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन लगता है उनके पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के दिन अभी सुदिन नहीं हुए हैं।

पले पार्टी में अनदेखी हुई, फिर लोकसभा सीट को लेकर घमासान हुआ, जब चुनाव जीत कर आए तो कैबिनेट में जगह नहीं मिली और अब संसद के अंदर लालकृष्ण आडवाणी को अपमानित होना पड़ा।

15वीं लोकसभा के दरवाजे पर लगे नेमप्लेट पर लालकृष्ण आडवाणी का पद एनडीए सरकार के एक्टिंग चेयरमैन के रूप में लिखा हुआ था, जिसे अब हटा दिया गया है। आडवाणी पिछले पांच सालों से संसद के अंदर जहां बैठते थे वह कमरा एनडीए चेयरपर्सन का था। सूत्रों के मुताबिक, आडवाणी के नेमप्लेट को कल हटाया गया था।

आडवाणी के नेमप्लेट हटने से एक बात साबित हो गई है कि अब लालकृष्ण आडवाणी बतौर एनडीए के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी में नहीं रहेंगे। गौरतलब है कि सड़क हादसे में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मूंडे का निधन हो चुका है जो 15वीं लोकसभा के उपनेता थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+