वोटों की गिनती से ठीक पहले BJP के दो सहयोगियों ने बताई अपनी इच्छा

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना ​​है कि लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद एनडीए एक बार फिर सरकार बनाएगी। जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख, जिन्होंने 2017 में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में लौटने का फैसला किया था, संकेत दिया कि उनकी पार्टी इस सरकार का हिस्सा होगी। बिहार में लालू यादव की पार्टी राजद और कांग्रेस के महागठबंधन से अलग होकर नीतीश कुमार ने फिर से भाजपा के साथ गठबंधन किया था।

नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने पर दिया जोर

नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने पर दिया जोर

जद (यू) ने 2014 का आम चुनाव अपने दम पर लड़ा था- लोकसभा में पार्टी के केवल सांसद चुनाव जीतकर पहुंचे थे। जेडी (यू) का नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी से इनका कोई मुकाबला नहीं था, जिसने बिहार की 40 सीटों में से 22 सीटों पर कब्जा किया था। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की तरफ से एनडीए के डिनर में शामिल होने से पहले नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को विशेष का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे अभी भी बिहार को विशेष दर्जा दिलाने के पक्ष में हैं।

मोदी सरकार की वापसी के प्रति आशांवित

मोदी सरकार की वापसी के प्रति आशांवित

नीतीश कुमार ने कहा कि वे नरेंद्र मोदी सरकार की वापसी के प्रति आशांवित हैं। नीतीश कुमार अकेले ऐसे नेता नहीं हैं जिन्होंने अपनी पार्टी की 'विश-लिस्ट' के बारे में संकेत दिया। एग्जिट पोल के अनुमानों को नकारने वाली AIADMK के नेता और डिप्टी सीएम पनीरसेल्वम ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी अनुमान भारत के लोगों की मानसिकता को दर्शाते हैं कि लोग बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को दूसरा कार्यकाल देना चाहते हैं।

राजग मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना पर क्या बोले पनीरसेल्वम

राजग मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना पर क्या बोले पनीरसेल्वम

उन्होंने कहा कि जैसा कि एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए की सरकार बन सकती है, राजग मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना पर पनीरसेल्वम ने कहा कि चुनाव नतीजे आने के बाद पार्टी आलाकमान इस मामले पर चर्चा करेगा और वह उचित फैसला लेगा। डिनर में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि 23 मई को चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। एनडीए मंत्रीमंडल में शामिल होने को लेकर पार्टी दफ्तर में हमारी बैठक होगी, अगर बीजेपी चुनावों में बहुमत प्राप्त करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+