भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा से जनता का मन टटोलने की कोशिश

Jan Ashirwad Yatra: जनता के बीच अपनी बातों को लेकर पहुंचने के लिए यात्रा करना राजनेताओं का पुराना शगल रहा है। बीते दिनों कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाला था। मध्य प्रदेश की राजनीति में अब हर राजनीतिक दिल एक्टिव मोड में आ चुका है। भारतीय जनता पार्टी अब मध्य प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक लेकर जाएंगी और इसके साथ ही यह टटोलने का भरसक प्रयास करेगी कि जनता को कितना लाभ हुआ। इससे जनता के मिजाज का भी पता चल जाएगा।

BJP

दरअसल, चुनाव के रंग में पूरी तरह से रंग चुके मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अब यात्राओं और जनसभाओं पर पूरा जोर दे रही है। जिस प्रकार से सियासी संकेत मिल रहे हैं, उससे तो यही लग रहा है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा रथयात्रा और जनसभाओं के जरिए जबरदस्त माहौल बनाएगी।

सरकार से जुड़े लोगों की मानें और हाल-फिलहाल में जिस प्रकार से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरा मोर्चा संभाला हुआ है, उससे तो यह पक्का लगता है कि भ जपा अब हर घर तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मूदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की डबल इंजन सरकार की योजनाओं लेकर जाएगी। तय माना जा रह है कि डबल इंजान को लेकर कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने का खाका 10 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा के जरिए बनाया गया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश भाजपा की ओर से पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जाएंगी। इनकी शुरुआ पार्टी के बड़े नेता करेंगे। चित्रकूट में तीन सितंबर को यात्रा शुरू होगी। प्रदेश भर में निकलने वाली पांच यात्राएं प्रदेश के 230 में से 210 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और 10,643 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसका समापन 25 सितंबर को होगा। माना जा रहा है इस यात्रा के बाद विशालसभा को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर सकते हैं। इसके साथ ही भाजपा का प्रचार अभियान भी चरम पर पहुंच जाएगा। बीच बीच में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का राज्य में दौरा हो सकता है और वो प्रदेश के नेताओं को दिल्ली बुलाकर मंत्रणा भी कर सकते हैं।

भाजपाइयों के अनुसार, चुनावों की घोषणा से पहले भाजपा इन यात्राओं के जरिये केंद्र और राज्य की योजनाओं के साथ ही सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी। यात्राओं का 998 जगहों पर भव्य स्वाग होगा। 678 स्थानों पर रथ सभाएं होंगी। इसके साथ 211 बड़ी सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा। चित्रकूट के बाद दूसरी और तीसरी यात्रा चार सितंबर को खंडवा और नीमच से शुरू होगी। चौथी यात्रा पांच सितंबर को मंडला से शुरू होगी, यह यात्रा जबलपुर होते हुए भोपाल पहुंचेगी। पांचवीं यात्रा छह सितंबर को श्योपुर से शुरू होगी। यह यात्रा रायसेन मार्ग से होते हुए भोपाल पहुंचेगी। सभी यात्राओं को 21 सितंबर तक भोपाल पहुंचना है। 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ होगा। इसमें 10 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश के नेताओं को पूरी उम्मीद है इन यात्राओं में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता शिरकत करेंगे। हर यात्रा में पार्टी का कोई न कोई बड़ा नेता शामिल होगा, इसकी तैयारी पहले ही कर ली गई है। बीते दिनों जिस प्रकार से राज्य के 39 विधानसभाओं में भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किया गया, उसको लेकर जनता के बीच चर्चा ए आम हो रही है कि भाजपा पूरी तरह से एक्टिव हो चुकी है, जबकि कांग्रेस सहित दूसरे क्षेत्रीय दल अभी रणनीति के स्तर पर ही काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+