महाराष्ट्र में मुसलमानों के वोट पाने की ख्वाहिश भाजपा की

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) आगामी महाराष्ट्र विधान सभा चुनावों में मुसलमानों को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने तगड़ा अभियान शुरू कर दिया है।

Maharashtra-BJP

भाजपा के एक्टिविस्ट मुसलमानों को भाजपा की अल्पसंख्यकों को लेकर नीति से लेकर अन्य तमाम मसलों की जानकारी दे रहे हैं। एक तरह से संवाद बन रहा भाजपा और मुसलमानों के बीच। मुसलमानों के वोट प्रदेश की 80 विधानसभा सीटों में अहम हैं।

भाजपा के सूत्रों के अनुसार, भाजपा इस बार शिवसेना के साथ कांग्रेस-एनसीपी की सरकार को उखाड़ने के मूड में है। पर यह तब ही मुमकिन है जबकि मुसलमानों के भी वोट भाजपा को मिलें। महाराष्ट्र में मुसलमान 11 फीसद हैं। ये आमतौर पर कांग्रेस के हक में जाते हैं।

मुंबई में मुसलमानों के बीच जन संपर्क
अगर बात मुंबई की करें तो भाजपा के कार्यकर्ता यहां पर मुंबादेवी,कोलाबा,कुर्ला,वर्सोवा, मलाड़ में ऱहने वाले मुसलमानों के बीच जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।

जानकारों का कहना है कि महाराष्ट्र के मुसलमानों के मत भाजपा को लेकसभा चुनावों के दौरान मिले।

भाजपा के रणनीतिकारों को लगता है कि वे एक बार फिर से विधानसभा चुनावों में मुसलमानों के काफी मात्रा में वोट भाजपा को मिलेंगे। कारण यह है कि मुसलमानों को समझ आने लगा है कि केन्द्र की एनडीए सरकार मुसलमान विरोधी नहीं है। इसलिए वे उसके हक में खड़े हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+