सरकार बनाने के लिए राजनाथ महाराष्ट्र तो हरियाणा जाएंगे नायडू, CM पर फैसला अभी नहीं
नयी दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी तय हो गई है। सरकार गठन और मुख्यमंत्री तय करने के लिए देर शाम दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में महाराष्ट्र और हरियणा के चुनावी नतीजों पर विस्तार से चर्चा की गई।

महाराष्ट्र में स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण उत्पन्न हालात और शिवसेना की ओर से बढ़ रहे दोस्ती के हाथों पर इस बैठक में चर्चा की गई। बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ भाजपा के दिग्गज नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान भाजपाध्यक्ष अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को फोन किया और बधाइयों का आदान-प्रदान हुआ।
इस बैठक में तय किया गया कि सरकार गठन के लिए राजनाथ सिंह महाराष्ट्र के पर्यवेक्षक के तौर पर जाएंगे तो वहीं वैकेंया नायडू हरियाणा के पर्यवेक्षक होंगे। दोनों कल अपने-अपने क्षेत्र में सरकार गठन के लिए निकल जाएंगे। भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद भाजपा नेता जेपी नड्ढा ने प्रेस कांफ्रेंस में इस बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह व नड्ढा स्वयं होंगे। हालांकि नड्ढा ने कहा कि बोर्ड की बैठक में मौजूद किसी ने भी उद्धव ठाकरे को फोन नहीं किया।
गौरतलब है कि दोनों राज्यों में स्थिति साफ होने के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि भाजपा सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत के निर्माण में ये उनका दूसरा कदम है। शाह ने कहा कि दोनों राज्यों में कांग्रेस विपक्ष की हैसियत पाने लायक आंकडे भी नहीं जुटा सकी।
-
Delhi News: दिल्ली के नए LG से BJP सांसदों की मुलाकात, ‘विकसित दिल्ली’ का रोडमैप तैयार करने पर सहमति -
Bengal Chunav 2026: बीजेपी का मिशन बंगाल के लिए महामंथन, उम्मीदवारों के चयन के लिए बनाए गए सख्त पैरामीटर -
LPG गैस सिलेंडर की कमी को लेकर राज्य सरकार ने की स्थिति स्पष्ट, अफवाहों को लेकर भी कही ये बात -
Saurabh Bhardwaj का BJP पर वार, भाजपा को कैसे पता आबकारी मामले में क्या फैसला आना है? -
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! सरकार का नया फरमान, तुरंत करें ये काम नहीं तो कट सकता है गैस कनेक्शन -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी, मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह? इंटरनेट पर क्यों छिड़ी बहस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा












Click it and Unblock the Notifications