CAA पर बीजेपी का काउंटर कैंपेन, मुस्लिम समुदाय से करेगी संपर्क
नई दिल्ली। नागरिकता कानून पर मचे बवाल के बीच बीजेपी ने निर्णय लिया है कि वह लोगों को नागरिकता कानून समझाने के लिये अभियान चलाएगी। नागरकिता कानून के खिलाफ लगातार मुस्लिम समुदाय द्वारा किए जा रहे विरोध देखते हुए बीजेपी उन तक पहुंचने के लिए जनवरी में देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और मुस्लिम समुदाय तक पहुंच बनाने के लिए संपर्क अभियान शुरू करेगी।

बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, मुस्लिम समुदाय तक पहुंचने के लिए और विपक्ष के नागरिकता मुद्दे पर कैंपेन के काउंटर में बीजेपी जनवरी के पहले हफ्ते में नेशनल लेवल की कॉन्फ्रेंस कराएगी।सूत्रों ने बताया कि भाजपा एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस संबंध में शुक्रवार को एक बैठक की जिसमें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जी हसन रिजवी एवं भाजपा के कुछ अन्य मुस्लिम नेताओं ने हिस्सा लिया।इसमें इस विषय को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जी हसन रिजवी के अलावा पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुल राशीद अंसारी ने भी हिस्सा लिया।
सूत्र के मुताबिक इस बैठक में इस पर विचार किया गया कि किस प्रकार से संशोधित नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर को लेकर कुछ राजनीतिक दलों द्वारा फैलाये जा रहे दुष्प्रचार को नाकाम किया जाए। पार्टी ने इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के लिये जनवरी के पहले सप्ताह से राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी। इसी सिलसिले में जनवरी के पहले सप्ताह में एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा सकता है ताकि उन्हें इस मुद्दे पर तथ्यों से अवगत कराया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications