लाइव कार्यक्रम में कार्यकर्ता के सवाल पर मोदी हुए असहज, पार्टी ने कहा- अब से रिकॉर्ड कर भेजें सवाल
लाइव कार्यक्रम में कार्यकर्ता के सवाल पर मोदी हुए असहज, पार्टी ने कहा- रिकॉर्ड कर भेजें सवाल
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे सवाल नहीं कर सकेंगे। मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे बात करते रहे हैं लेकिन अब कार्यकर्ताओं को पहले से ही अपने सवाल रिकॉर्ड करते भेजने पड़ रहे हैं। जिनमें से कुछ चुने हुए सवालों का जवाब मोदी देंगे। इसकी वजह हाल ही में एक कार्यक्रम में एक कार्यकर्ता का टैक्स को लेकर मोदी से किया गया सवाल है।

48 घंटे पहले भेजने पड़ रहे वीडियो
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, जो कार्यकर्ता कार्यक्रम में पीएम से सवाल पूछना चाहते हैं, उनको अब 48 घंटे पहले ही सवाल को रिकॉर्ड कर भेजना पड़ रहा है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, पुंडुचेरी में जो हुआ वो दोबारा ना हो इसलिए पहले से सवालों को जांचा-परखा जा रहा है।

कार्यकर्ता के सवाल पर असहज दिखे थे मोदी
हाल ही में नरेंद्र मोदी भाजपा के 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। तमिलनाडु और पुंडुचेरी के कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान एक कार्यकर्ता ने कहा मोदी से कहा कि आपकी सरकार मिडिल क्लास पर लगातार टैक्स का बोझ डाल रही है, इस पर ध्यान दें। इस सवाल पर मोदी थोड़ा असहज हो गए और बात को टालते दिखे।
सोशल मीडिया पर किरकिरी
कार्यक्रम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिससे भाजपा की काफी किरकिरी हुई। लोगों ने लगातार सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं पर इस बात को लेकर तंज किए कि प्रधानमंत्री अपने ही कार्यकर्ताओं के सवालों पर असहज हैं तो वो मीडिया का कैसे सामना करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications