'गलत संगत में पड़ गए हैं शत्रुघ्न सिन्हा, भाजपा छोड़कर चले जाएं'

शत्रुघ्न सिन्हा के बागी तेवरों के बीच पहली बार भाजपा ने उनके ऊपर सीधा हमला बोला है।

नई दिल्ली। अपने बयानों से अक्सर भाजपा (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को निशाना बनाने वाले सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को अब पार्टी ने स्पष्ट तौर पर साइड करने का इशारा कर दिया है। बिहार की पटना साहिब सीट से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही अपनी पार्टी और पीएम मोदी पर हमला बोलते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली भाजपा की हर पर पीएम मोदी के ऊपर सीधा निशाना साधा था। शत्रुघ्न सिन्हा के बागी तेवरों के बीच अब बिहार भाजपा के दिग्गज नेता और डिप्टी सीएम सुशील कुमार (Sushil Modi) मोदी ने उन्हें पार्टी छोड़कर जाने की नसीहत दे डाली है।

'यशवंत सिन्हा की बुरी संगत में पड़ गए हैं वो'

'यशवंत सिन्हा की बुरी संगत में पड़ गए हैं वो'

एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में शत्रुघ्न सिन्हा को भाजपा छोड़ने की नसीहत देते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा, 'शत्रुघ्न सिन्हा, यशवंत सिन्हा की बुरी संगत में पड़ गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा मेरे भी आइकॉन हैं, लेकिन जिस तरह से वे बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं, उन्हें पार्टी छोड़कर चले जाना चाहिए। वह उस पार्टी के खिलाफ हर तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया, दो बार राज्यसभा में चुनकर भेजा और दो बार लोकसभा का सदस्य बनने का मौका दिया। उन्होंने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनके बेटे को बिहार के सीएम के रूप में पेश करना शुरू कर दिया।'

'भाजपा में पैदा हुआ हूं और इसी पार्टी में मरूंगा'

'भाजपा में पैदा हुआ हूं और इसी पार्टी में मरूंगा'

सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा को निशाने पर लेते हुए कहा, 'उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि पिछले संसदीय चुनावों में उनकी जीत नंदकिशोर यादव, संजीव चौरसिया, अरुण कुमार सिन्हा और नितिन नवीन जैसे भाजपा नेताओं के संयुक्त प्रयासों से ही संभव हुई थी। अगर उन्हें अपनी लोकप्रियता पर इतना ही भरोसा है, तो वो पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ें।' 2019 के लोकसभा चुनाव में पटना साहिब सीट से स्वयं की दावेदारी पर सुशील मोदी ने कहा, 'अगर पार्टी ने फैसला किया तो मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा। अगन नहीं, तो मैं नहीं लड़ूंगा। मैं भाजपा में पैदा हुआ हूं और इसी पार्टी में मरूंगा।'

2019 में कहां से लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा

2019 में कहां से लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा

आपको बता दें कि फिल्मों से राजनीति में आए शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर सार्वजनिक मंचों से अलग-अलग मुद्दों पर अपनी ही पार्टी के नेताओं पर कटाक्ष करते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, नोटबंदी, राफेल डील और विजय माल्या जैसे मुद्दों पर वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साध चुके हैं। हाल ही में उन्होंने भाजपा के सबसे बड़े सियासी प्रतिद्वंदियों में से एक बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। 2019 में चुनाव लड़ने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि फिर से पटना साहिब सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+