'गरीबी हटाओ' वाले बयान पर बीजेपी ने पूर्व पीएम नरसिम्हा राव का वीडियो ट्वीट कर राहुल गांधी को घेरा
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 'गरीबी और भूख मिटाने' वाले नारे और न्यूनतम आय के वादे पर भारतीय जनता पार्टी ने दो पूर्व प्रधानंत्रियों इंदिरा गांधी और पीवी नरसिम्हा राव के सहारे पलटवार किया है। बीजेपी ने इंदिरा गांधी की ओर से 1971 के लोकसभा चुनाव में दिए गए बयान और फिर अब 2019 में राहुल गांधी की ओर से दिए गए गरीबी हटाओं के बयान को एक समान बताया है। इसके लिए बीजेपी ने राव का एक छोटा सा वीडियो क्लिप भी दिखाया, दिसमें कहा है कि उन्हें केवल अपनी पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री को सुनना है।
बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल से पीवी नरसिम्हा राव का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो कह रहे हैं कि आप भविष्य के लिए जो वादा करते हैं वह अतीत में आपके द्वारा किए गए कार्यों से और मजबूत होता है। यदि आपने अतीत में कुछ भी नहीं किया और भविष्य में सब कुछ वादा किया है तो आपकी विश्वसनीयता में गिरावट आती है।
इसके साथ-साथ इस वीडियो में पीएम मोदी को भी दिखाया गया है जिसमें वो एक रैली के दौरान यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आज से 40 साल पहले इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओं का नारा दिया था लेकिन क्या गरीबी दूर हुई क्या? उन्होंने देश को वचन दिया था कि गरीबी हटाएंगे, लेकिन आप इमानदारी से बताइये गरीबी हटी क्या?
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक रैली में और फिर ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा था था कि अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो नई सरकार गरीबों को न्यूनतम आय की गारंटी सुनिश्चित करने के लिए कानून लाएगी। इसके 28 जनवरी को राहुल गांधी ने एक और ट्वीट करते हुए कहा था कि हम एक नए भारत का निर्माण नहीं कर सकते हैं जब हमारे लाखओं भाई-बहन गरीबी का दंश झेल रहे हैं। यदि 2019 में कांग्रेस सत्ता में आई तो गरीबी और भूखमरी को मिटाने में मदद करने के लिए हर गरीब व्यक्ति के न्यूनतम आय की गारंटी के लिए प्रतिबद्ध है यह हमारा वादा है।












Click it and Unblock the Notifications