‘गाजा पर 10 पोस्ट’: कनाडा मंदिर हमले पर राहुल-प्रियंका की 'चुप्पी, बीजेपी ने घेरा

Canada Temple Attack: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर कनाडा मंदिर हमले पर उनकी 'चुप्पी को लेकर निशाना साधा। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के लिए हिंदुओं की जान मायने नहीं रखती। इसी के साथ कनाडा और बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ खड़े होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दावा किया कि वायनाड उपचुनाव के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा "गाजा पर 10 ट्वीट" पोस्ट करती हैं, लेकिन बांग्लादेश और कनाडा में हिंदुओं पर हमलों पर चुप रहती हैं। इसी के साथ उन्होंने राहुल गांधी को भी घेरा।

Canada temple attack

'गाजा पर 10 ट्वीट करने वाली...'

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कहा, "गाजा पर 10 ट्वीट करने वालीं प्रियंका वाड्रा, देश में अल्पसंख्यकों के लिए बोलने वाले राहुल गांधी बांग्लादेश या कनाडा में हिंदुओं पर हमला होने पर चुप हो जाते हैं। इससे यह साफ होता है कि भारतीय विपक्ष के लिए, कांग्रेस पार्टी के लिए हिंदुओं का जीवन मायने नहीं रखता है।"

'पीएम नरेंद्र मोदी हमेशा खड़े रहते हैं'

वहीं पीएम मोदी को लेकर प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, "बांग्लादेश से लेकर कनाडा या देश में कहीं भी, अगर भारतीयों को कोई संकट आता है या देशवासियों को कोई समस्या आती है, तो पीएम नरेंद्र मोदी उनके साथ खड़े होते हैं। जब हिंदुओं पर हमला होता है, चाहे वह बांग्लादेश हो या कनाडा, पीएम इसके लिए बोलते हैं और चिंता व्यक्त करते हैं, वे इस पर कार्रवाई की मांग करते हैं।"

मालूम हो कि कनाडा के ब्रैम्पटन में मंदिर के बाहर खालिस्तानी समर्थकों के हिंदुओं पर हमला करने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जस्टिन ट्रूडो सरकार से हिंसा के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पीएम मोदी कहा था कि, "मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने के कायराना प्रयास भी उतने ही भयावह हैं। हिंसा के ऐसे कृत्य कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं करेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि कनाडा सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी और कानून के शासन को बनाए रखेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+