'धीरज साहू से बरामद रकम का लोकसभा चुनाव में कांग्रेस करेगी इस्तेमाल', BJP ने मूवी क्लिप के जरिए लगाया आरोप
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों से बरादम 350 करोड़ रुपए से ज्यादा के कैश को लेकर पार्टी विवादों से घिर गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने रविवार को 80 के दशक के एक मूवी क्लिप का इस्तेमाल कर कांग्रेस के चंदा अभियान पर निशाना साधा है।
बीजेपी का तंज कांग्रेस की क्राउडफंडिंग की जरूरत को उसके एक सांसद से जब्त किए गए सैकड़ों करोड़ रुपये से जोड़ती है। 1984 की फिल्म 'इंकलाब' से क्लिप लिया गया है। जिसमें प्रसिद्ध अभिनेता कादर खान वोट खरीदने के लिए सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को सूटकेस से भरे काले धन को दिखाता है। साथ ही यह भी बताता है कि काले धन को कैसे चंदें की रकम में मिलाकर सफेद कर लिया जाएगा।

बीजेपी ने इस क्लिप को कांग्रेस सांसद से नकदी बरामदगी के संदर्भ के रूप में इस्तेमाल किया था। बीजेपी ने वीडियो क्लिप के साथ लिखा कि इस क्लिप की कहानी और पात्र काल्पनिक नहीं हैं। कांग्रेस सांसद धीरज साहू की पार्टी के क्राउडफंडिंग के आह्वान से समानता का इरादा है।
कांग्रेस के सांसद के पास से 350 करोड़ से ज्यादा की बरामदगी
आपको बता दें कि आयकर विभाग ने हाल ही में झारखंड से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर छापेमारी कर 350 करोड़ से अधिक की वसूली की। यह भारत में किसी जांच एजेंसी द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। साहू ने कहा है कि उनका परिवार व्यवसाय संभालता है और तलाशी के दौरान बरामद पैसा सीधे तौर पर उनका नहीं था।
'लोकसभा में इस्तेमाल होगा साहू से बरामद रकम'
बीजेपी इस जब्ती को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है और आरोप लगा रही है कि जब्त किया गया पैसा आगामी लोकसभा चुनावों में इस्तेमाल के लिए हो सकता है। कांग्रेस अपना राष्ट्रव्यापी "देश के लिए दान" अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह पहल महात्मा गांधी के 'तिलक स्वराज फंड' से प्रेरित है, जिसे 1920-21 में लॉन्च किया गया था। इस कदम की बीजेपी ने आलोचना की, जिसने आरोप लगाया कि यह "सार्वजनिक धन को हड़पने और गांधी परिवार को समृद्ध करने का एक और प्रयास है।












Click it and Unblock the Notifications