मनीष तिवारी की किताब को लेकर कांग्रेस पर भड़की BJP, कहा- ये आपकी विफलता का कबूलनामा है
नई दिल्ली, 23 नवंबर: हाल ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब का विवाद थमा नहीं था कि अब कांग्रेस के एक और नेता मनीष तिवारी की नई बुक को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मनीष तिवारी ने अपनी बुक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में कुछ ऐसा लिखा, जिसके बाद बीजेपी को बैठे-बैठे कांग्रेस को घेरने का नया मुद्दा मिल गया। इस मामले में मंगलवार को बीजेपी दफ्तर में पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा।
Recommended Video

अपनी सरकार पर तिवारी का हमला
दरअसल, कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे मनीष तिवारी ने अपनी नई बुक 10 Flash Points; 20 Years - National Security Situations that Impacted India में पिछले 20 सालों में भारत में घटी घटनाओं का जिक्र किया है। इस दौरान उन्होंने इस किताब के जरिए मुंबई में हुए आतंकी हमले (2008) के बाद पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं लेने के लिए अपनी ही मनमोहन सरकार पर निशाना साधा। तिवारी ने अपनी बुक में लिखा कि मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करके आपने अपनी कमजोरी को दर्शाया।
'कांग्रेस की विफलता का कबूलनामा'
इधर, मीडिया से बात करते हुए बीजेपी नेता ने कहा 'मनीष तिवारी जी ने जो बात अपनी पुस्तक में कही, जिसको हम सभी ने मीडिया में देखा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि जो तथ्य सामने आए हैं, इसको कांग्रेस की विफलता का कबूलनामा कहना ही उपयुक्त होगा। उन्होंने आगे कहा 'इस पुस्तक का सारांश है कि संयम शक्ति की निशानी नहीं है, 26/11 के मुंबई हमले के समय संयम कमजोरी माना जा सकता है। भारत को उस समय कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी। जब कांग्रेस की विफलताओं का ये कबूलनामा पढ़ा तो हर भारतीय की तरह हमें भी बड़ी पीड़ा हुई।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि इस तथ्य के बाद आज स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस की जो सरकार थी वो निठल्ली, निकम्मी थी, लेकिन राष्ट्र सुरक्षा जैसे मुद्दे पर भारत की अखंडता की भी उनको चिंता नहीं थी। राष्ट्र सुरक्षा जैसे मुद्दे पर भारत की अखंडता की भी उन्हें चिंता नहीं थी। हर भारतीय ये बात कहता था, भाजपा भी यही बात कह रही थी।आज कांग्रेस शासन में मंत्री रहे मनीष तिवारी जी ने स्वीकारा है कि उनकी सरकार ने राष्ट्र सुरक्षा को दांव पर लगा दिया था।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
पंजाब विपक्ष ने पीसीएस अधिकारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications