पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी को लेकर टी राजा सिंह को BJP ने पार्टी से किया निलंबित, मांगा स्पष्टीकरण

पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी को लेकर टी राजा सिंह को BJP ने पार्टी से किया निलंबित, मांगा स्पष्टीकरण

नई दिल्ली, 23 अगस्त: पैगंबर मुहम्मद पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। गोशामहल सीट से विधायक टी राजा सिंह पर निलंबन की ये कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद की है। इतना ही नहीं, बीजेपी ने कारण बताओं नोटिस भी जारी किया है कि आपको पार्टी से क्यों न निकाला जाए। इस नोटिस का जवाब टी राजा सिंह को 10 दिनों के अंदर देने होगा।

Recommended Video

    BJP ने MLA T Raja singh को किया सस्पेंड, पैगंबर मोहम्मद पर की थी टिप्पणी | वनइंडिया हिंदी *News
    सोशल मीडिया पर जारी किया था विवादित वीडियो

    सोशल मीडिया पर जारी किया था विवादित वीडियो

    टी राजा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने मुस्लिमों के धर्म गुरू पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। टी राजा सिंह द्वारा पैगंबर मुहम्मद पर दिए गए इस बयान के बाद पूरे तेलंगाना में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया था। भारी विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए साउथ जोन पुलिस ने बीजेपी विधायक राजा सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आज यानी मंगलवार सुबह 23 अगस्त को उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

    टी राजा सिंह पर बीजेपी ने की कार्रवाई

    टी राजा सिंह पर बीजेपी ने की कार्रवाई

    टी राजा सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद अब पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। बीजेपी ने टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। निलंबन की ये कार्रवाई करते हुए बीजेपी ने टी राजा सिंह को नोटिस भी जारी किया है। बीजेपी द्वारा जारी नोटिस में पूछा गया है कि आपको पार्टी से क्यों न निकाला जाए। इस नोटिस का जवाब टी राजा सिंह को 10 दिनों के अंदर देने के लिए कहा गया है। तो वहीं, इससे पहले डीसीपी दक्षिण क्षेत्र पी.साई चैतन्य ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया था कि विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

    टी राजा सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में

    टी राजा सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में

    उन्होंने बताया था कि बीजेपी विधायक राजा सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में यह कार्रवाई है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 295 (ए), 153 (ए) और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, विरोध-प्रदर्शन कर लोगों का कहना था कि बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और उन्हें वापस भेज दिया। लेकिन आज सुबह पुलिस ने टी राजा सिंह के खिलाफ लोगों का भारी विरोध देखते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है।

    वीडियो के वायरल होने के बाद शुरू हुआ था विरोध-प्रदर्शन

    वीडियो के वायरल होने के बाद शुरू हुआ था विरोध-प्रदर्शन

    इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया था। वायरल हुए वीडियो में विधायक ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उनकी मां को लेकर भी टिप्पणी की थी। आपको बता दें कि टी राजा सिंह अक्सर अपने बयानों के कारण मीडिया की सुर्खियों में बने रहते है। यह कोई पहला मामला नहीं जब उन्होंने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी वो कई बार विवादित बयान दे चुके है।

    टी राजा सिंह कौन हैं?

    टी राजा सिंह कौन हैं?

    टी राजा सिंह का जन्म 15 अप्रैल, 1977 को तेलंगाना के एक गांव में हुआ था। टी राजा सिंह का पूरा नाम ठाकुर राजा सिंह है। शुरुआत में उन्होंने तेलगुदेशम पार्टी ज्वाइन की थी, लेकिन बाद में वो बीजेपी में शामिल हो गए। इस वक्त टी राजा सिंह तेलंगाना के गोशमहल सीट से बीजेपी विधायक हैं। राजा सिंह के पास वर्तमान में तेलंगाना में पार्टी विप का पद भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा सिंह समुदाय विशेष के खिलाफ अलग-अलग मौके पर कई टिप्पणी कर चुके हैं। इतना ही नहीं, 2020 में सोशल मीडिया प्लटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम ने उन्हें (राजा सिंह) बैन भी कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+