कांग्रेस ने की थी सर्जिकल स्ट्राइक तो वो भी दिखा देते देश को वीडियो: सुब्रमण्यम स्वामी
नई दिल्ली। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि पाक पर सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस बेवजह का शोर कर रही है क्योंकि वो अपने कार्यकाल में ऐसी हिम्मत नहीं दिखा पाई। स्वामी ने कहा कि अगर कांग्रेस के टाइम भी इस तरह की कार्रवाई हुई थी तो फिर क्यों नहीं उसने वीडियो दिखा दिया। स्वामी ने कहा कि क्योंकि कांग्रेस ऐसा नहीं कर सकी इसलिए हम भी ऐसा ना करें। सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार के सेना को लेकर सियासत करने की बात कहे जाने पर स्वामी ने ये बातें कही हैं।

बुधवार को सेना ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सामने आने के बाद इसको लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी और पीएम मोदी सेना का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा है कि पीएम मोदी देश के सैनिकों और भारतीय सेना का अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल न करें।
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सेना का सम्मान होना चाहिए न कि उनके शौर्य, वीरता और जांबाजी को अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए। सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि सेना बलिदान दे और पीएम मोदी वाहवाही बटोरें, ये नहीं होगा। सेना के साथ बीजेपी सौतेला व्यवहार न करें और उनको उनका हक दिलाएं।












Click it and Unblock the Notifications