बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस्तीफे की खबर का किया खंडन, बताया अफवाह
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के जो रुझान आए हैं उसमें भारतीय जनता पार्टी को बढ़ा झटका लगा है। बहुमत हासिल करने से चंद वोट दूर बेजेपी को अब अपने सरकार की चिंता सताए जा रही है। इसी बीच हरियाणा से ऐसी खबरें आई कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि कुछ देर बाद खुद सुभाष बराला ने ऐसी खबरों का खंडन करते हुए अफवाह बताया है।

विधानसभा चुनाव में सुभाष बराला टोहाना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, उनको जेजेपी उम्मीदवार देवेंद्र सिंह बबली से कड़ी चुनौती मिल रही है। अभी तक के आए रुझानों में सुभाष बराला 25090 वोटों से पीछे चल रहे हैं। बता दें, हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान किया गया और आज यानी गुरुवार को वोटों की गिनती जारी है। अभी तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर नहीं है, उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिली है।
राज्य में बहुमत हासिल करने से कुछ वोट दूर रही भाजपा को अब सीएम की कुर्सी जाने का खतरा सता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष इन नतीजों से खुश नहीं है और उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। वहीं बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह भी नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं और वह खुश नहीं हैं।
मनोहर लाल खट्टर को किया तलब
रुझानों को देखते हुए बीजेपी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने अपना सभी कार्यक्रम रद्द कर दिया है। मनोहर लाल खट्टर और अमित शाह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है, टेंशन भरे माहौल के बीच शाह ने खट्टर को दिल्ली आने का आदेश दिया है। अमित शाह को आज ग्रेटर नोएडा में आईटीबीपी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाना था लेकिन हरियाणा के रुझान देखते हुए उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।
स्टार खिलाड़ियों ने भी किया निराश
विधानसभा चुनाव 2019 में जनता को आकर्षित करने के लिए बीजेपी ने खेल जगत के स्टार खिलाड़ियों पर दांव खेला लेकिन, उसका यह आइडिया बुरी तरह फेल हो गया। स्टार खिलाड़ी जनता से वोट लेने में कामयाब नहीं हो सके और सभी अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। बीजेपी ने महिला कुश्ती खिलाड़ी बबीता फोगाट, हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह और पुरुष कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त को पार्टी के लिए वोट जुटाने की जिम्मेदारी दी थी।
यह भी पढ़ें: NCP छोड़कर भाजपा के टिकट पर सतारा से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उदयनराजे भोसले पीछे
बता दें, बता दें, 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार राज्य में बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने दस साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया था। 2014 में हरियाणा की 90 सीटों में 47 पर भाजपा को जीत मिली थी, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य को 9 सीटें मिली थी।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications