'राहुल गांधी ड्रग एडिक्ट, पेडलर हैं, वो पार्टी नहीं चला सकते', कर्नाटक BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर मचा बवाल
'राहुल गांधी ड्रग एडिक्ट, पेडलर हैं, वो पार्टी नहीं चला सकते', कर्नाटक BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर मचा बवाल
नई दिल्ली,19 अक्टूबर: कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ड्रग पेडलर और ड्रग एडिक्ट बताया है। बीजेपी नेता नलिन कुमार कतील के मंगलवार (19 अक्टूबर) को दिए बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने ट्वीट कर बीजेपी नेता के बयान की आलोचना की है और सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है। कर्नाटक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील का राहुल गांधी को लेकर ड्रग एडिक्ट वाला बयान तब आया है, जब एक दिन पहले कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अंगूठा छाप' और अनपढ़ कहा गया था। हालांकि इसके बाद कांग्रेस ने इस ट्वीट को वापस ले लिया था और माफी मांगी थी।

'राहुल गांधी ड्रग एडिक्ट और ड्रग पेडलर हैं, मीडिया भी जानती है'
कर्नाटक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने ट्वीट करते हुए कहा, "राहुल गांधी कौन हैं? मैं यह नहीं कह रहा हूं। लेकिन राहुल गांधी ड्रग एडिक्ट और ड्रग पेडलर हैं। यह मीडिया में भी आ गया था। मीडिया भी जानती है। आप (राहुल गांधी) पार्टी भी नहीं चला सकते हैं।"
नलिन कुमार कतील के बयान के बाद कर्नाटक कांग्रेस से एक राजनीतिक विवाद छिड़ गया। हालांकि कांग्रसे की मांग के बाद भी अभी तक नलिन कुमार कतील ने राहुल गांधी को लेकर दिए इस बयान पर माफी नहीं मांगी है।

डीके शिवकुमार बोले- BJP मांगे माफी
नलिन कुमार कतील के इस बयान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने ट्वीट कर अपमानजनक और असंसदीय टिप्पणी के लिए भाजपा से माफी मांगने को कहा है। डीके शिवकुमार ने ट्वीट किया, "कल मैंने कहा था कि मेरा मानना है कि हमें राजनीति में सभ्य और सम्मानजनक होना चाहिए, यहां तक कि अपने विरोधियों के लिए भी। मुझे उम्मीद है कि भाजपा मुझसे सहमत होगी और राहुल गांधी के खिलाफ अपने प्रदेश अध्यक्ष (नलिन कुमार कतील) की अपमानजनक और असंसदीय टिप्पणी के लिए माफी मांगेगी।"
Recommended Video

कर्नाटक कांग्रेस ने पीएम मोदी को बताया था 'अंगूठा छाप'
बीते दिनों कर्नाटक कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कन्नड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनपढ़ और 'अंगूठा छाप' बताया था। कांग्रेस ने कन्नड़ में लिखा था, 'कांग्रेस ने स्कूल बनाए लेकिन मोदी कभी पढ़ने नहीं गए। कांग्रेस ने वयस्कों के लिए सीखने के लिए योजनाएं बनाईं, मोदी ने वहां भी नहीं सीखा। भले ही भीख मांगना प्रतिबंधित है, लेकिन आलसी लोगों ने देश की जनता को भिखारी बना दिया है। #अंगूठा छाप मोदी की वजह से देश भुगत रहा है।''

BJP बोली- इतना नीचे सिर्फ कांग्रेस ही गिर सकती है
पीएम मोदी को अंगूठा छाप कहने वाले ट्वीट के जवाब में बीजेपी कर्नाटक की प्रवक्ता मालविका अविनाश ने कहा, 'इतना नीचे सिर्फ कांग्रेस ही गिर सकती है। ये टिप्पणी जवाब देने लायक भी नहीं है।''

PM मोदी को अंगूठा छाप कहने पर कांग्रेस ने मांगी माफी
हालांकि कर्नाटक कांग्रेस के प्रवक्ता लावण्या बल्लाल ने कहा था कि ट्वीट का लहजा 'दुर्भाग्यपूर्ण' था और इसकी जांच की जाएगी। ट्विटर पर डीके शिवकुमार ने कहा था, ''मैं हमेशा मानता हूं कि 'राजनीतिक बयानबाजी के लिए भी नागरिक और संसदीय भाषा बनी रहनी चाहिए।'' डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर के माध्यम से 'एक नौसिखिए सोशल मीडिया मैनेजर ने पीएम मोदी को लेकर असभ्य ट्वीट कर दिया था। हमें इस बयान पर खेद है और उसे वापस ले लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications