भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह बोले- कर्नाटक में नेतृत्‍व में कोई बदलाव नहीं होगा येदियुरप्पा ही रहेंगे सीएम

भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह बोले- कर्नाटक में नेतृत्‍व में कोई बदलाव नहीं होगा येदियुरप्पा ही रहेंगे सीएम

बेंगलुरु, 18 जून। बेंगलुरु, कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को खारिज करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने शुक्रवार को स्पष्ट रूप से कहा कि सीएम बीएस येदियुरप्पा राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जो पार्टी के नियमों के खिलाफ बोलेगा उसके पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

arun

अरूण सिंह ने अल्‍टीमेटम दिया कि जो भी पार्टी के खिलाफ बोलेगा उसके खिलाफ हम निश्चित तौर पर कार्रवाई करेंगे। उन्‍होंने कहा सिर्फ 2-3 लोग हैं जो पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं। अगर आप बोलना चाहते हैं तो कांग्रेस की विफलता के खिलाफ बोलें और मोदी और 78 वर्षीय लिंगायत नेता येदियुरप्पा सरकार द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के बारे में बोलें।

अरुण सिंह ने कहा "कर्नाटक में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा। किसी को भी पार्टी में परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह एक बड़ी पार्टी है और इसमें कार्यकर्ताओं का दिल है। पार्टी को आगे ले जाने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। दो-तीन लोग पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं और फिर से बीजेपी के हित की बात कर रहे हैं. हम निश्चित रूप से सही समय पर कार्रवाई करेंगे। हम उन्हें इस बारे में भी समझाएंगे। इतनी बड़ी पार्टी में, आपको अनुशासन में रहना चाहिए। अरुण सिंह ने कर्नाटक बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने के बाद ये सभी बात मीडिया से कही।

उन्होंने कहा"राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक ने इसे बताते हुए कहा, "क्यों हर रोज, हर महीने यह मुद्दा (येदियुरप्पा का प्रतिस्थापन) आ रहा है। पार्टी ने फैसला किया है कि येदियुरप्पा हमारे मुख्यमंत्री बने रहेंगे। कोई विधायक इस बारे में बात नहीं कर रहा है, केवल एक या दो व्यक्तियों को छोड़कर। हम कुछ दिनों के भीतर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पार्टी और केंद्रीय नेताओं ने फैसला किया है कि क्या करना है।"

https://hindi.oneindia.com/photos/anupamaa-spoiler-alert-big-twist-new-entry-oi63054.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+