नरेंद्र मोदी ने ली भाजपा की सदस्यता
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में सदस्यता गृहण का अभियान शुरु कर दिया है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले सदस्य के रूप में भाजपा की सदस्यता गृहण की।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर देश भर के राजनैतिक लोकतांत्रिक पार्टियों के यूथ विंग को भारत आकर भाजपा के सदस्यता गृहण कार्यक्रम को देखने के लिए न्योता दिया। उन्होंने कहा देश भर सामाजिक छात्रों को भी इस मिशन को देखने आना चाहिए साथ ही अपने सुझाव देने चाहिए। प्रधानमंत्री ने देश के हर कोने से भाजपा के सदस्य बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश का कोई भी गांव ऐसा नहीं होना चाहिए जहां भाजपा का सदस्य न हो।
उन्होंने कहा कि भाजपा एक सबसे लोकतांत्रिक पार्टी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया बदलाव की ओर चल रही है साथ ही कई विभिन्नताओं से भरी है। ऐसे में भाजपा को भी विविधता वाली पार्टी बनना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications