अधीर रंजन का दिमाग सड़ गया है: विवादित बयान पर BJP प्रवक्ता नरसिम्हा राव का पलटवार

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अधीर रंजन के पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर दिए विवादत बयान पर बवाल मचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने अधीर रंजन के इस बयान की कड़ी आलोचना की है। बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने तो यहां तक कह दिया कि अधीर रंजन का दिमाग सड़ गया है। बता दें कि, NRC पर दिए एक बयान में अधीर रंजन ने पीएम मोदी और अमित शाह को घुसपैठिया बताया था।

कांग्रेस नेता का दिमाग सड़ गया है: BJP प्रवक्ता

कांग्रेस नेता का दिमाग सड़ गया है: BJP प्रवक्ता

अधीर रंजन के बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। रविवार को बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता के बयान को बेतुका बताते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि अधीर रंजन का दिमाग सड़ गया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेता के दिमाग को इलाज के लिए भेजा जाना चाहिए ताकि इच्छे से उनके मानसिक स्वास्थ्य के साथ वह संसद के सत्र में वापस आ सकें। बीजेपी प्रवक्ता नरसिम्हा राव ने आगे कहा कि कांग्रेस और सोनिया गांधी को अधीर रंजन के विवादित बयान के लिए पीएम मोदी और गृहमंत्री से माफी चाहिए।

उनकी अक्ल का पेंच हिला है : CM खट्टर

उनकी अक्ल का पेंच हिला है : CM खट्टर

अधीर रंजन के बयान पर अब हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पलटवार किया है। दिल्ली में एक कार्यक्रम में आए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि,'उनकी अक्ल में कुछ पेच उनका हिला हुआ है। वहीं दिल्ली में आयोजित गीता महोत्सव कार्यक्रम'में भाग लेने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, हमारा विचार है कि गीता श्लोकों को स्कूल के सिलेबस में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि बच्चे अच्छे संस्कार सीखें।

अधीर रंजन का बयान

अधीर रंजन का बयान

एनआरसी पर अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी और अमित शाह पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, घुसपैठिए तो पीएम मोदी और अमित शाह हैं जो रहने वाले गुजरात के और यहां दिल्ली में आकर बस गए। इसके आलावा उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वह दिखाना चाहते हैं कि मुसलमान को भगाएंगे जबकि मुस्लिम को भगाने की हिम्मत उनमें नहीं है। मुसलमान हमारे देश का नागरिक है वह क्यों भागेगा? हिंदुस्तान गंगा-जमुना तहजीब के लिए जाना जाता है यह हिंदू और मुस्लिम दोनों का देश है।

यह भी पढ़ें: रॉ के रिटायर्ड अधिकारी ने पीएम मोदी से लगाई इच्छामृत्यु की गुहार, इस बात से है परेशान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+