24 मार्च से शिवसेना और भाजपा महाराष्ट्र में एक साथ शुरू करेंगे चुनाव प्रचार

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन के बाद भाजपा एक साथ मिलकर चुनाव प्रचार करने जा रही है। भाजपा और शिवसेना चुनाव प्रचार की शुरुआत 24 मार्च से कोल्हापुर से शुरू करेगी। दोनों ही दलों की ओर से साझा बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। शिवसेना-भाजपा की पहली साझा रैली 24 मार्च को होगी, इस रैली से पहले दोनों ही दलों की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। पार्टी की ओर से साझा बयान में कहा गया है कि दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं की साझा बैठक 15, 17 और 18 मार्च को होगी। इस बैठक को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीज और उद्धव ठाकरे संबोधित करेंगे।

shivsena

एक साथ करेंगे चुनाव प्रचार
जानकारी के अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद दोनों दलों के वरिष्ठ नेता 24 मार्च को कोल्हापुर में रैली करेंगे। दोनों ही दलों की ओर से साझा चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। जल्द ही दोनों दलों के बड़े गठबंधन की बैठक मुंबई में होगी। बता दें को दोनों ही दलों के बीच गठबंधन हुआ है, जिसमे भाजपा 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि दोनों दल कई दशक से एक दूसरे के साथ गठबंधन में हैं, लेकिन 2014 में दोनों दलों के बीच विधानसभा चुनाव के दौरान गठबंधन टूट गया था।

सीटों पर नहीं बनी थी बात
प्रदेश में भाजपा अधिक सीटों की मांग कर रही थी, लेकिन शिवसेना इसके लिए तैयार नहीं थी। प्रदेश में चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद 288 में से भाजपा ने 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि शिवसेना ने 66 सीटों पर चुनाव जीता था। चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया और देवेंद्र फडनवीस प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। गठबंधन में रहने के बाद भी शिवसेना लगातार भाजपा पर हमलावर रही, कई मौकों पर ना सिर्फ राज्य बल्कि केंद्र सरकार की भी आलोचना की।

41 सीटों पर जीत दर्ज की थी
बता दें कि 2014 में दोनों ही पार्टियों ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। दोनों ने 41 सीटों पर चुनाव में जीत दर्ज की थी। प्रदेश में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन ने चुनाव में एक सीट पर जीत दर्ज की थी। गौरतलब है कि इस बार कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। महाराष्ट्र में चार चरण में चुनाव होंगे। 23 मई को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+