शिवराज सिंह ने साधा अधीर रंजन पर निशाना, बोले आप पाकिस्तान के सांसद नहीं

नई दिल्ली। मंगलवार को लोकसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के नेता सदन अधीर रंजन के बयान पर भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने एतराज जताया है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने ट्वीट कर लिखा, 'अधीर जी शायद भूल गए थे कि वो भारत की लोकसभा के सदस्य हैं, पाकिस्तान की संसद के नहीं.'

 Shivraj singh chouhan, jammu kashmir, article 35a, article 370, amit shah, lok sabha, 35ए, 370, शिवराज सिंह चौहान

लोकसभा में अमित शाह के जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल पेश करने के बाद जब अधीर रंजन चौधरी बोल रहे थे तो उन्होंने कहा कि कश्मीर कोई आतंरिक मामला नहीं है। 1948 से अब तक जम्मू-कश्मीर के मसले पर संयुक्त राष्ट्र नजर रखता रहा है, ऐसे में इसे आंतरिक मामला नहीं कह सकते। उनके इसी बयान को लेकर शिवराज सिंह ने निशाना साधा है।

लोकसभा में बोलते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, कश्मीर को लेकर शिमला समझौते और लाहौर डिक्लेरेशन हुआ है। कश्मीर को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो को कहा है कि कश्मीर द्विपक्षीय मामला है तो ऐसे में यह एकपक्षीय कैसे हो गया। शाह से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि आपने अभी कहा कि कश्मीर अंदरूनी मामला है, लेकिन यहां अभी संयुक्त राष्ट्र 1948 से मॉनिटरिंग करता आ रहा है.यह हमारा आंतरिक मामला कैसे हो गया? सरकार 1994 में पास हुए प्रस्ताव कि पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, इस पर अपना रुख साफ करे। सरकार ने सभी नियमों का उल्लंघन करके दो केंद्र शासित प्रदेश बना दिए हैं।

जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पर आज लोकसभा में चर्चा हो रही है। ये विधेयक सोमवार को राज्यसभा से पास हो चुका है। बिल में जम्मू कश्मीर से लद्दाख को अलग करने और दो अलग केंद्र शासित राज्य बनाने का प्रावधान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+