मुसलमानों पर बयान को लेकर शाहनवाज हुसैन के निशाने पर आए गिरिराज, दिलाई कलाम की याद

मुसलमानों पर बयान को लेकर अपनी ही पार्टी नेता के निशाने पर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह देश जितना हिंदुओं का है उतना ही मुसलमानों का भी है। किसी को किसी धर्म या जाति के लोगों पर उंगली उठाने का हक नहीं है। शाहनवाज के ये कमेंट उनकी ही पार्टा के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 1947 में सारे मुसलमानों को पाक भेज देना चाहिए था।

giriraj singh muslim, गिरिराज सिंह मुसलमान, shehnawaz hussain to giriraj singh, BJP, shehnawaz hussain, giriraj singh, muslim, bihar, गिरिराज सिंह, शाहनवाज हुसैन, बिहार, भाजपा

बिहार के पूर्णिया में मीडिया से बात करते हुए शहनवाज हुसैन ने कहा, भारत पर हिंदुओं और मुसलमानों का बराबर हक है। सभी मजहबों के लोगों का ये देश है। अगर मुसलमान ना होते तो एपीजे अब्दुल कलाम, मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे लोग कहां से मिलते। ये वो लोग हैं जिन्होंने देश के लिए बहुत योगदान दिया है। बुधवार को पूर्णिया में ही गिरिराज सिंह ने कहा था कि हमारे पूर्वजों से गलती हो गई। मुसलमानों को 1947 में ही पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए था। पूर्वजों की गलती का खामियाजा हमें आज उठाना पड़ रहा है।

शाहवनाज हुसैन ने सीएए, एनआरसी को लेकर कहा, नागरिकता संशोधन कानून से भारत के 130 करोड़ लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं है बल्कि पाकिस्तान, अफगनिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक, जो वहां परेशानी के चलते आए हैं, उनको यहां की नागरिकता देने के लिए ये कानून बनाया गया है। नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है लेकिन देश के मुसलमानों को डरना नहीं चाहिए।

सीएए के खिलाफ एक रैली में लड़की अमूल्या के पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने पर हुसैन ने कहा कि ऐसा करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है। एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के 'हम 15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी हैं' के बयान की भी शाहनवाज हुसैन ने आलोचना करते हुए कहा कि इसके लिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+