बीजेपी प्रवक्ता ने शेयर किया डांस पार्टी का वीडियो, बोले- ये यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग

नई दिल्ली, 12 मई: भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक डांस पार्टी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी नेता ने कहा है कि ये कांग्रेस कार्यकर्ताओं का वीडियो है। यूथ कांग्रेस के सदस्य नागपुर में ट्रेनिंग के लिए गए थे तो उन्होंने वहां ये पार्टी की। भाजपा ने इसको राहुल गांधी के हाल ही में नेपाल में एक कार्यक्रम में शामिल होने से भी जोड़ा है।

 भाजपा

शहजाद ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कुछ लोग डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए शहजाद पूनावाला ने लिखा, महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के नए पदाधिकारियों का प्रशिक्षण. वीडियो देखें और गाने सुनें। नेपाल के पब में राहुल गांधी और यहां जूनियर नेता। जैसा नेता वैसा अनुयायी।

पूनावाला ने आगे कहा कि कहा जैसा कि कहावत है 'जैसा राजा, वैसी प्रजा', जब शीर्ष नेता को काठमांडू में एक नाइट क्लब में पार्टी करते देखा गया था, अब नागपुर में एक प्रशिक्षण शिविर में युवा कांग्रेस नेताओं को पार्टी करते देखा गया। महाराष्ट्र सरकार एक के बाद एक मुद्दों से जूझ रही है, लोगों पर फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं और सत्तारूढ़ एमवीए सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और इन मुद्दों को संबोधित करने के बजाय युवा नेता प्रशिक्षण शिविरों में पार्टी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+