श्रृद्धा के हत्यारे आफताब पूनावाला से रिश्ता साबित कर दो तो राजनीति छोड़ दूंगा - शहजाद पूनावाला
श्रृद्धा के हत्यारे आफताब पूनावाला से रिश्ता साबित कर दो तो राजनीति छोड़ दूंगा - शहजाद पूनावाला
BJP Spokesperson Shahzad Poonawalla:दिल्ली के महरौली में लिव-इन पार्टनर श्रृद्धा वॉकर की उसके प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला ने गला घोंट कर मार डाला उसके बाद उसके शरीर के 35 टुकड़े कर उसे ठिकाने लगा दिया। दिल्ली पुलिस ने आफताब अमीन पूनावाला को अरेस्ट कर लिया है और उसे साथ ले जाकर श्रृद्धा के शव के टुकड़े बरामद कर रही है। वहीं अब श्रृद्धा वॉकर के हत्यारें आफताब अमीन पूनावाला के साथ भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के संबंधी होने का आम आदमी पार्टी के नेता ने आरोप लगाते हुए प्रश्न उठाया था। वहीं अब भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आप और आप नेता को लीगल नोटिस भेजी है और कहा है कि अगर श्रृद्धा के हत्यारें आफताब अमीन पूनावाला से अगर मेरा कोई रिश्ता साबित कर दे तो मैं राजनीति छोड़ा दूंगा।

बता दें मंगलवार को भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने AAP नेता नरेश बालियान के मंगलवार को ट्वीट के बाद उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। जिस ट्टीट में आप नेता ने सवाल किया गया था कि क्या आफताब पूनावाला का शहजाद पूनावाला के साथ कोई संबंध है, जो उनके उपनाम से जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया था कि अगर उनके बीच कोई रिश्ता नहीं है, तो शहजाद पूनावाला क्यों भाग रहे हैं?"
"मेरे रिश्ते" का सबूत देती है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा
आप और नरेश बालियान के ट्वीट पर भाजपा प्रवक्ता शहनाज पूनावाला ने सिविल और आपराधिक कानूनी कार्यवाही शुरू करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि अगर 24 घंटे में आप आफताब के साथ "मेरे रिश्ते" का सबूत देती है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा- अगर नहीं, तो अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए। इसके साथ ही पूनावाला ने कहा मैं लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए तैयार हूं- क्या अरविंद केजरीवाल भी तैयार है?
नहीं तो केजरीवाल को राजनीति छोड़नी होगी
बता दें मंगलवार को शहजाद ने आप नेता के ट्वीट का जवाब दिया और कहा कि उनके वकील आप नेता को "निराधार, लापरवाह और मानहानिकारक बयान" के लिए नोटिस भेजेंगे। आप नेता ने कहा कि वह कानूनी नोटिस से डरने वाले नहीं हैं और वह श्रद्धा वाकर के लिए न्याय के लिए आवाज उठाएंगे। वहीं बुधवार को दिए बयान में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर आप नेता 24 घंटे के भीतर साबित कर सकते हैं कि शहजाद आफताब से संबंधित हैं, तो वह राजनीति छोड़ देंगे। शहजाद ने कहा, "पूनावाला के सरनेम के कई लोग हैं।" उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल को उनके सवालों का जवाब देना चाहिए। अगर वे कोई कड़ी साबित नहीं कर पाए, तो अरविंद केजरीवाल को राजनीति छोड़नी होगी।"












Click it and Unblock the Notifications