एक कदम और बढ़ा मोदी का कांग्रेस मुक्त कैंपेन ,सच साबित हुआ PPP का दावा
2014 लोकसभा चुनाव तक जहां बीजेपी की पूर्वोत्तर के एक भी राज्यों में सरकार नहीं थी आज वह अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, सिक्किम और नागालैंड में सरकार बना चुकी है।
नई दिल्ली। बीजेपी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना धीरे-धीरे हकीकत में तब्दील होता नजर आ रहा है। अभी बीस राज्यों में बीजेपी और एनडीए कगी सरकार है। 21 वें राज्य कर्नाटक में बीजेपी सत्ता के करीब दिख रही है। भाजपा या उसके गठबंधन की सरकारों का दायरा 2014 के बाद से लगातार बढ़ रहा है। मई 2104 में जब मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तब बीजेपी या एनडीए की सिर्फ 8 राज्यों में और कांग्रेस की 14 राज्यों में सरकार थी। कर्नाटक में भाजपा की सरकार बननी तय लग रही है तो अब कांग्रेस सिमटकर सिर्फ पुडुचेरी, पंजाब और मिजोरम में रह जाएगी।

कांग्रेस के पास केवल तीन राज्य
2014 लोकसभा चुनाव तक जहां बीजेपी की पूर्वोत्तर के एक भी राज्यों में सरकार नहीं थी आज वह अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, सिक्किम और नागालैंड में सरकार बना चुकी है। त्रिपुरा, नागालैंड में बीजेपी की सरकार है। कर्नाटक में बीजेपी सत्ता के करीब दिख रही है। कांग्रेस के पास अब केवल तीन राज्य पंजाब, मिजोरम और पुडुचेरी दिख रहे हैं।

PPP बन गई कांग्रेस?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कर्नाटक विधानसभा नतीजों के बाद कांग्रेस PPP में बदल जाएगी। इसका मतलब समझाते हुए उन्होंने कहा कि नतीजों के बाद कांग्रेस, PPP कांग्रेस बन जाएगी। यानी पंजाब, पुडुचेरी और परिवार कांग्रेस। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के जो नतीजे आ रहे है उससे ये बात सच साबित होती दिख रही है।

राहुल को मिली सिर्फ हार
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार दिन पर दिन सिमटता जा रहा है। राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस का वोट बैंक धवस्त होता जा रहा है। राहुल गांधी का रिकॉर्ड तो ये है कि अब तक उनके नेतृत्व में जितने भी चुनाव लड़े गए उसमें कांग्रेस हारती ही चली आ रही है। उनके नेतृत्व में बीते 5 साल में कांग्रेस पार्टी 29 चुनाव हार चुकी है। कर्नाटक में हार के करीब है। दरअसल कांग्रेस के लिए यह विश्लेषण का दौर है। पिछले वर्ष 2017 में सात राज्यों में हुए चुनाव के नतीजों ने भी राहुल की पोल खोल दी। यूपी, उत्तराखंड, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को भारी हार मिली। पंजाब में जीत कैप्टन अमरिंदर सिंह की विश्वसनीयता और मेहनत की हुई।

इन राज्यों में बीजेपी- एनडीए की सरकार
1. हिमाचल भाजपा
2. उत्तराखंड भाजपा
3. हरियाणा भाजपा
4. गुजरात भाजपा
5. राजस्थान भाजपा
6. मध्य प्रदेश भाजपा
7. छत्तीसगढ़ भाजपा
8. झारखंड भाजपा
9. असम भाजपा
10. गोवा भाजपा
11. मणिपुर भाजपा
12. अरुणाचल भाजपा
13. उत्तर प्रदेश भाजपा
14. कर्नाटक भाजपा सत्ता के करीब
15. त्रिपुरा भाजपा
16. जम्मू-कश्मीर एनडीए
17. महाराष्ट्र एनडीए
18. बिहार एनडीए
19. सिक्किम एनडीए
20. नगालैंड एनडीए
21. मेघालय एनडीए
इन 3 राज्यों में कांग्रेस
22. पंजाब कांग्रेस
23. मिजोरम कांग्रेस
24 पुड्डुचेरी (केंद्र शासित) कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications