बीजेपी ने जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को भेजा निमंत्रण, NDA की बैठक में होंगे शामिल

जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को बीजेपी ने एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है।

जन सेना अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव पी हरिप्रसाद ने लेटर जारी कर जानकारी दी कि जनसेना प्रमुख पवन कल्याण 18 जुलाई को दिल्ली में राजग या एनडीए की बैठक में हिस्सा लेंगे। बीजेपी नेता इस कोशिश में हैं कि अकाली दल और तेलुगू देशम पार्टी भी वापस एनडीए का हिस्सा बन जाए।

राजग की बैठक में बीजेपी के कई नए सहयोगी दल जैसे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजीत पवार गुट एनसीपी, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न छोटे दल और पूर्वोत्तर राज्यों के क्षेत्रीय दल शामिल है।

pawan kalyan

जारी लेटर में बताया गया कि जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण को इस महीने की 18 तारीख को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में भाग लेने का निमंत्रण मिला है। पवन कल्याण और पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नादेंडला मनोहर इस बैठक में भाग लेने के लिए इस महीने की 17 तारीख की शाम दिल्ली पहुंचेंगे। इसमें एनडीए में भागीदार राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। कुछ दिनों पहले बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से पार्टी को ये निमंत्रण मिला है।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान ये पहली बार है, जब उद्धव ठाकरे की शिवसेना गुट, शिरोमणि अकाली दल और जनता दल सहित कई पुराने और मुख्य सहयोगी इतने बड़े स्तर पर राजग की बैठक में हिस्सा लेंगे।

बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष ने कई अन्य दलों के नेताओं को भी पत्र भेजे हैं। इनमें वो दल भी शामिल हैं, जिन्हें बीजेपी 2024 में चुनाव से पहले अपने साथ जोड़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रह सकते हैं। इस बैठक को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन करने की राजग की कवायद मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+