लाल कृष्ण आडवाणी ने एम्स पहुंचकर लगवाया कोरोना का टीका, अभी लगा है पहला डोज
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। दूसरे चरण में 60 साल अधिक और 45 साल से उपर के गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को टीका लगाया जा रहा है। दूसरे चरण की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन लगवाकर की थी। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने मंगलवार को वैक्सीन का टीका लगवाया। आडवाणी ने दिल्ली में स्थित एम्स पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया।

Recommended Video
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में फ्री में लग रही है वैक्सीन
आपको बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी उस कैटिगिरी में आते हैं, जिसके तहत लोगों को टीका लगवाया जा रहा है। बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी से पहले कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी वैक्सीन लगवा चुके हैं। हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कोरोना का टीका लगवाया था। मंगलवार को पूर्व बीजेपी सांसद परेश रावल को भी वैक्सीन का टीका दिया गया।
सोमवार को 35 हजार से ज्यादा लोगों को लगा टीका
आपको बता दें किदिल्ली में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं में टीका पूरी तरह फ्री में लगाया जा रहा है। जबकि प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपए लिए जा रहे हैं। वहीं सोमवार को दिल्ली में 35 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया था। इसमें 28,422 लोगों ऐसे थे, जिन्हें वैक्सीन की पहली डोज लगी थी। वहीं 7316 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। यह दिल्ली में अब तक एक दिन में टीकाकरण का सर्वाधिक आंकड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications