राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा को भाजयुमो का लीगल नोटिस, भाजपा पर की थी अभद्र टिप्पणी

नई दिल्ली, 17 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आप (AAP) नेता सांसद राघव चढ्ढा ( Raghav Chadha) की ओर से गुंडों की पार्टी कहने के बाद बीजेपी इसे गंभीरता से लिया है। भाजपा ने अब राघव चढ्ढा को लीगल नोटिस थमाया (Legal Notice) है। जिसमें आप नेता से अपने बयान पर भाजपा से माफी मांगने की मांग की गई है।

Raghav chadha

राज्यसभा सदस्य और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने शनिवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। बीजेपी को उन्होंने गुंडों, लफंगों की पार्टी कहा। उन्होंने बीजेपी को भारत की जाहिल पार्टी कहकर राजनीतिक विवाद को नई हवा दे दी। आप प्रवक्ता ये बातें एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही थी। इस पर अब भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की ओर से उन्हें लीगल नोटिस थमाया गया है।

राघव चड्ढा के इस बयान को लेकर बीजेपी नेता भड़के हुए हैं। भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष अशोक सरीन ने रविवार को आप नेता राघव चड्ढा को कानूनी नोटिस भेजा। जिसमें उनसे लिखित माफी की मांग की गई। सरीन ने यह नोटिस राघव चढ्ढा के दिल्ली आवास पर भेजा।

भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष अशोक सरीन ने नोटिस में आप सांसद पर झूठ और दुर्भावना से भाजपा की प्रतिष्ठा को कम करने का आरोप लगाया है। सिरीन ने राघव चढ्ढा को संबोधित करते हुए आगे लिखा कि आपकी ओर से यह बयान अपमानजनक, अपमानजनक और पूरी भाजपा के चरित्र हनन के समान है। कानूनी नोटिस में आप नेता से तीन दिन के भीतर लिखित माफी की मांग की गई है। ऐसा न होने पर कोर्ट में लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+