'खूनी पंजे' पर EC की नोटिस का जवाब देने के लिए मोदी ने मांगा वक्त

नरेंद्र मोदी की ‘खूनी पंजा' टिप्पणी पर जवाब देने के लिए बीजेपी ने चुनाव आयोग से यह कहकर एक सप्ताह का समय और मांगा कि मोदी इन दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। दरअसल चुनाव आयोग ने मोदी से 16 नवंबर शाम 5 बजे तक इस बारे में जवाब मांगा था, आज उसकी मियाद खत्म होने से पहले ही बीजेपी ने जवाब देने उन से और वक्त मांगा है।
मोदी द्वारा कांग्रेस के चुनाव चिह्न को खूनी पंजा कहे जाने पर कांग्रेस ने चुनाव आ योग से शिकायत कर इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी किया था। इससे पहले चुनाव आयोग ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी उन के आईएसआई वाले ब यान के लिए नोटिस भेजकर जबाव मांगा था। राहुल ने अपना जबाव भेजा जिसके बाद आयोग ने उन्हें संभलकर बोल ने की नसीहत दी है।












Click it and Unblock the Notifications