असम में कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद के चुनावों में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, कांग्रेस का नहीं खुला खाता
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम में कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (केएएसी) के चुनावों में 26 सीटें जीत कर क्लीन स्वीप किया है।
दिसपुर, 13 जून : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम में कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (केएएसी) के चुनावों में 26 सीटें जीत कर क्लीन स्वीप किया है। जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने केएएसी चुनावों में सभी 26 सीटों पर बीजेपी की शानदार जीत पर खुशी जाहिर की है।

उन्होंने ट्वीट कर लगातार दूसरी बार केएएसी चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कार्बी आंगलोंग के लोगों का धन्यवाद दिया। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी कई ट्वीट्स कर असम के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद चुनावों में शानदार जीत पर बधाई दी है।
सभी को दिया धन्यवाद
उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता को उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया है। सभी कार्यकर्ताओं और लोगों की कड़ी मेहनत और प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। असम में कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद के चुनाव में बुधवार को करीब 78 फीसदी मतदान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications