Lok Sabha Election 2024 में क्यों गिरा BJP का ग्राफ? क्यों गलत हुई भविष्यवाणी, प्रशांत किशोर ने बताया सब कुछ
भारत के जाने माने चुनावी रणनीतिकार और विश्लेषक प्रशांत किशोर लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों (Lok Sabha Election Results 2024 ) को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कुछ सीटों पर बीजेपी की अप्रत्याशित हार के चलते स्वीकार किया और कहा कि इस बार आम चुनाव के लिए उनके अधिकतर प्रीडिक्शन्स गलत साबित हुए हैं। पीके के कहा की बीजेपी की सीटों संख्या 2019 के मुकाबले 20 प्रतिशत कम हुई है।
प्रशांत किशोर ने स्वीकार किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए उनकी भविष्यवाणियां गलत हो गईं। उन्होंने कहा कि वह अपने चुनाव पूर्व आकलन में त्रुटियों के चलते सही परिणाम तक नहीं पहुंच पाए। पीके ने कहा कि उन्होंने ही अन्य कई सर्वे करने वाले इस बार सही अनुमान नहीं लगा पाए।

पीके ने कहा, "मैंने अपना आकलन आपके सामने रखा था और मुझे कैमरे पर स्वीकार करना होगा कि मैंने जो आकलन किया वह संख्या के लिहाज से 20 फीसदी से ज्यादा गलत था। हम कह रहे थे कि बीजेपी को 300 के करीब सीटें मिलेंगी और उन्हें 240 मिले।" लेकिन मैंने पहले कहा था कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ थोड़ा गुस्सा है, लेकिन कोई व्यापक असंतोष नहीं है।"
बीजेपी के वोट शेयर में मामूली गिरावट
एक सवाल के जवाब में पीके ने आगे कहा, "मैंने यह भी कहा था कि विपक्ष की ओर से कोई सकारात्मक शोर नहीं था और यही कारण है कि पूर्व और दक्षिण में कुछ भौगोलिक विस्तार के साथ यथास्थिति बनाई जा रही है। अब, जाहिर है, हम गलत साबित हुए हैं। लेकिन अगर आप इससे आगे बढ़ें संख्याएं इतनी गलत नहीं हैं क्योंकि उन्हें 36 प्रतिशत वोट शेयर मिला, जो कि 2019 में मिले वोट शेयर के मुकाबले महज 0.7 प्रतिशत कम है।''
फिर कभी नहीं पीके नहीं करेंगे सीटों की भविष्यवाणी
चुनाव विशेषज्ञ ने यह भी स्वीकार किया कि संख्यात्मक अनुमानों में उलझना एक गलती थी और भविष्य के चुनावों में ऐसा करने से परहेज करने का वादा किया। एक टीवी इंटरव्यू में चुनावी आकलन को लेकर सवाल पर प्रशांत किशोर ने स्पष्ट जवाब दिया। उनसे जब ये पूछा गया कि क्या वह देश में भविष्य के चुनावों में संख्या की भविष्यवाणी करेंगें? इस पर प्रशांत किशोर ने कहा, "नहीं, मैं अब चुनावों में सीटों की संख्या पर चर्चा नहीं करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications