'आतंकवादियों की मौत पर आंसू बहाना उनकी आदत', नसरल्लाह को 'शहीद' बताने पर BJP ने महबूबा मुफ्ती को घेरा

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) के हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह (Hassan Nasrallah) को शहीद बताने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उनपर निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती पर भाजपा ने रविवार (29 सितंबर) को "मगरमच्छ के आंसू बहाने" और "वोटबैंक की राजनीति" करने का आरोप लगाया है। असल में महबूबा मुफ्ती ने हसन नसरल्लाह की हत्या पर अपना चुनाव प्रचार रद्द कर दिया।

महबूबा मुफ्ती को "आतंकवाद समर्थक" करार देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, "अपना प्रचार रद्द करके उन्होंने दिखाया है कि वह आतंकवादियों की मौत पर आंसू बहा रही हैं। आतंकवादियों को शहीद कहना उनकी आदत है। वह कुछ समय पहले बुरहान वानी के लिए भी इसी तरह रोई थीं।"

Mehbooba Mufti

ये भी पढे़ं- 'हमेशा के लिए चुनाव प्रचार रद्द क्यों नहीं कर लेती आप', हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह को शहीद बता ट्रोल हुईं महबूबा

सोनिया गांधी पर भी भाजपा ने साधा निशाना

हालांकि, आतंकवादियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने वाली वह अकेली नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया, "सोनिया गांधी ने भी बटला हाउस में मारे गए आतंकवादियों के लिए आंसू बहाए। इंडी गठबंधन के सभी नेता वोटबैंक की राजनीति के लिए ऐसा करते हैं। उनके लिए देश पहले नहीं है। वह वोटबैंक के लिए ऐसा कर रही हैं।"

महबूबा मुफ्ती ने शनिवार रात को एक्स पर पोस्ट किया, "लेबनान और गाजा के शहीदों, खास तौर पर हसन नसरल्लाह के साथ एकजुटता में कल (रविवार) अपना अभियान रद्द कर रही हूं। हम इस दुख और प्रतिरोध की घड़ी में फिलिस्तीन और लेबनान के लोगों के साथ खड़े हैं।"

'नसरल्लाह की मौत से महबूबा मुफ्ती को इतना दर्द क्यों'

पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने भी महबूबा के रुख की निंदा करते हुए पूछा, "आतंकवादी नसरल्लाह की मौत से महबूबा मुफ्ती को क्या परेशानी है? उनको इतना दर्द क्यों हो रहा है? जब बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं की हत्या होती है, तो उनकी तरफ से चुप्पी होती है।"

गुप्ता ने कहा, "इजरायल पर हमला करने वाले मारे गए, जिनमें उनके कमांडर भी शामिल हैं, और फिर भी वह आतंकवादियों के साथ एकजुटता में अपना अभियान रद्द कर देती हैं। ये मगरमच्छ के आंसू हैं। लोग उनके इरादों को समझते हैं। उनके कार्यों से मतदाताओं की सहानुभूति नहीं मिलेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+