BJP ने कहा- अकाली दल के कुछ नेता अब भी हमारे संपंर्क में, पंजाब चुनाव-2022 को लेकर किया ये ऐलान

BJP ने कहा- अकाली दल के कुछ नेता अब भी हमारे संपंर्क में, पंजाब चुनाव-2022 को लेकर किया ये ऐलान

चंडीगढ़: कृषि विधेयक (Farm Bill 2020) को लेकर शिरोमणि अकाली दल (SAD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच अकाली दल ने बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को छोड़ दिया है। अकाली दल के एनडीए छोड़ने पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल (Madan Mohan Mittal) ने रविवार (27 सितंबर) ऐलान किया है कि बीजेपी 2022 में पंजाब की सभी 117 विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि अकाली दल के कुछ नेता बीजेपी के संपर्क में हैं।

akali dal

बीजेपी नेता का दावा- बिना NDA अकाली दल नहीं ला सकती बहुमत

बीजेपी नेता मदन मोहन मित्तल ने दावा किया है कि अगर शिरोमणि अकाली दल (SAD) अकेले चुनाव लड़ती है तो वह बहुमत नहीं ला पाएगी। उन्होंने कहा कि अगर SAD ये सोचती है कि वह बिना NDA के पंजाब में सरकार बना लेगी तो उनका सपना कभी नहीं पूरा हो पाएगा।

बीजेपी नेता मदन मोहन मित्तल ने कहा है कि 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में SAD के NDA से अलग होने के बाद बीजेपी सभी 117 विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अकेले तैयार है।

बीजेपी नेता का दावा- अकाली दल के कुछ नेता हमारे संपंर्क में

बीजेपी नेता मदन मोहन मित्तल ने दावा किया है कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) के कई नेता उनके संपंर्क में हैं और वह बीजेपी में आना चाहते हैं। शनिवार रात (26 सितंबर) को SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने एनडीए के साथ गठबंधन को खत्म करने के फैसले की घोषणा की।

इससे पहले भी कई बार बीजेपी नेता मदन मोहन मित्तल ने इशारों में ये बात कही थी कि बीजेपी को SAD से अलग हो जाना चाहिए। उन्होंने दाना किया है कि बीजेपी का पंजाब के ग्रामीण इलाकों में मजबूत पकड़ बन चुका है। ऐसे में बीजेपी को SAD की जरूरत नहीं पड़ेगी।

साल 2017 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 23 और SAD ने 94 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं 2019 के लोकसभा चुनावों में SAD ने 13 सीटों में से 10 और बीजेपी ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+