CWC की बैठक में सरदार पटेल पर टिप्पणी से भड़की BJP, संबित पात्रा बोले-अपमान करके किया पाप
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर: कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की शनिवार को बैठक में जम्मू कश्मीर को लेकर सरदार पटेल की नीति पर सवाल उठाए गए, जिसको बीजेपी ने सरदार पटेल का अपमान करार देते हुए "पाप करने" का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को कहा कि समाचार पत्रों ने प्रकाशित किया कि हाल ही में सीडब्ल्यूसी की बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सीडब्ल्यूसी सदस्य तारिक हामिद कर्रा ने कश्मीर पर गलत धारणा पैदा की और कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने ही भारत में जम्मू-कश्मीर को एकीकृत किया था, जबकि सरदार पटेल ने इसे भारत से अलग रखने की कोशिश की थी।

संबित पात्रा ने कहा कि आगे कहा कि न्यूज पेपर में प्रकाशित किया है कि कर्रा ने यह भी कहा था कि सरदार पटेल इस पर जिन्ना के साथ थे, जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग रखने का प्रयास कर रहे थे और यह जवाहरलाल नेहरू के कारण ही है कि जम्मू-कश्मीर आज भारत का हिस्सा है। पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस पर निशाना साधा।
कांग्रेस से संबित के सवाल
संबित पात्रा ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सीडब्ल्यूसी की बैठक में सरदार पटेल को बदनाम किया जा रहा था तो क्या सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इस पर आपत्ति जताई थी? कांग्रेस ने न केवल भ्रांति फैलाई है बल्कि पाप भी किया है। भाजपा जानना चाहती है कि क्या तारिक हमीद कर्रा को फटकार लगाई गई थी? क्या उन्हें सीडब्ल्यूसी से निष्कासित किया जाएगा ?
'गांधी परिवार का महिमामंडन'
पात्रा ने कहा कि वह खुद जम्मू-कश्मीर से आते हैं, और उनका एकमात्र उद्देश्य राहुल गांधी को अगले कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में स्थापित करना था। इसलिए उन्होंने गांधी परिवार का महिमामंडन किया। एक परिवार ने सब कुछ किया, और दूसरे ने बिल्कुल कुछ नहीं किया। कांग्रेस की ऐसी मानसिकता कैसे हो सकती है?
घाटी के पहले राजनेता कर्रा
पात्रा ने आगे कहा कि इससे साबित होता है कि ग्रैंड ओल्ड पार्टी नेहरू-गांधी वंश की विरासत को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय नायकों का अपमान करेगी। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक पूर्व नेता कर्रा 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए। श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के एक पूर्व सांसद, वह सीडब्ल्यूसी के सदस्य के रूप में नामित होने वाले घाटी के पहले राजनेता हैं।












Click it and Unblock the Notifications