मिशेल की गिरफ्तारी से कांग्रेस डरी हुई, बचाने को उतारे वकील: भाजपा
नई दिल्ली। अगस्ता-वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में दलाली के आरोपी ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल के वकील अलजो के जोसेफ के कांग्रेस से जुड़े होने को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस मामले में कांग्रेस नेताओं को अपने फंसने का डर है इसलिए मिशेल को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं, उसके सभी वकील कांग्रेस से जुड़े हैं।

पात्रा ने कहा, मिशेल के प्रत्यर्पण के बाद कांग्रेस की नींद उड़ी हुई है, इसलिए उसने तीन-तीन वकीलों को उसे बचाने पर लगाया है। पात्रा ने कहा कि मिशेल के वकील जोसेफ, विष्णु शंकर और श्रीराम प्रकट तीनों कांग्रेस से जुड़े हैं और कांग्रेस के बड़े नेताओं, कपिल सिब्बल और सलमान खुर्शीद के साथ काम कर चुके हैं। पात्रा ने सवाल किया कि जोसेफ ने कल कहा किसी ने उन्हें केस लड़ने को कहा, किसने उन्हें ऐसा करने को कहा, कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए।
बुधवार को मिशेल के वकील जोसेफ उसीक कोर्ट पेशी के बाद कांग्रेस के दफ्तर पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि वो भारतीय युवा कांग्रेस के लीगल डिपार्टमेंट के नेशनल इनचार्ज हैं। मिशेल की तरफ से पेश होने पर उन्होंने कहा था कि उनकी प्रोफेशनल और राजनैतिक जिम्मेदारियां अलग हैं। वहीं मिशेल का केस लड़ने को लेकर कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया है।
3600 करोड़ रुपए के अगस्ता-वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में दलाली के आरोपी मिशेल को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को पांच दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया गया है। बुधवार को उसे दिल्ली के पटियाला कोर्ट मे पेश किया गया, अदालत ने उसकी पांच दिन की कस्टडी मंजूर की। सीबीआई की ओर से वकील डीपी सिंह ने अदालत से कुछ अहम मुद्दों पर पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी की मांग की। सीबीआई की ओर से कहा गया कि दुबई के कुछ खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ है, जिसको लेकर जांच के लिए कस्टडी जरूरी है। मिशेल को मंगलवार रात को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाया गया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications