कर्नाटक विधानसभा चुनाव: जयनगर से बीजेपी से उम्मीदवार विजयकुमार का निधन
नई दिल्ली। बेंगलुरू के जयनगर से विधायक बीएन विजय कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। विजय कुमार का निधन उस वक्त हुआ जब वह आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। प्रचार के दौरान उन्हें भारी दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। जयनगर के ब्लॉक 4 में जिस दौरान विजय कुमार प्रचार कर रहे थे उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें 10 मिनट के भीतर जयदेव अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

जब विजय कुमा को अस्पताल ले जाया गया तो उनकी सांस नहीं चल रही थी और ना ही गुर्दा काम कर रहा था। डॉक्टर मंजूनाथ सी एन ने बताया कि विजय कुमार को दिल का दौरान पड़ा था, हमने तमाम कोशिश की लेकिन उनकी सांस रुक चुकी थी, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। डॉक्टर ने बताया कि इससे पहले भी उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसकी वजह से उनके दिल को काफी नुकसान पहुंचा था।
विजय कुमार मौजूदा भाजपा विधायक थे और लोगों के घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे थे। जिस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा उस वक्त वह एक मतदाता के घर पर थे और वोट अपील कर रहे थे। इस दौरान विजय कुमार के साथ जो उनके समर्थक थे उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें आपातकाल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि विजय कुमार को काफी समय से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी, हाल ही में जयदेव अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications