बीजेपी नेता रूपा गांगुली की कार पर हमला, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। एक्टिंग के बाद राजनीति में उतरीं और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाली रूपा गांगुली पर रविवार को कथ‍ित तौर पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब रूपा दक्षि‍णी 24 परगना जिले में अपने एक जख्मी कार्यकर्ता को देखने गई थीं। बंगाल चुनाव में दिखा द्रौपदी का रौद्र रूप, TMC वर्कर से हुई धक्का-मुक्की

Actor and BJP leader Roopa Ganguly

उसी वक्त उनकी कार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में रूपा को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक चुनाव नतीजे आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के शिकार एक कार्यकर्ता से मिलने रूपा गांगुली डायमंड हार्बर इलाके में आई थीं।

यहीं उनकी कार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। गांगुली को स्थानीय कागद्वीप सबडिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूपा गांगुली ने कहा कि वह घायल हैं पर उनकी हालत खतरे से बाहर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+