बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की टीम को लेकर जल्द हो सकते हैं निर्णय
नई दिल्ली। दिल्ली, जम्मू कश्मीर और झारखंड के चुनावों में फतेह करने के लिए भाजपा में जहां एक आशंका की स्थिति है तो वहीं अमित शाह कार्यकर्ताओं को अपने गुरुमंत्रों से मोटीवेट करने में जुटे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं को गुर सिखा रहे हैं जिसके आधार पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर सकती है।

अमित शाह ने मंगलवार को पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान शाह ने तमाम नेताओं को समझाया कि विपक्षी पार्टी बनकर ही चुनाव में जाने की तैयारी करें। करीब आधे घंटे चली बैठक में अमित शाह ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव से पहले आम जन से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करते रहने की सलाह दी।
अध्यक्ष शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जन जन तक पहुंच बनाने के लिए डोर टू डोर कैंपेन पर जोर देने का गुर सिखाया।
अमित शाह ने इस बात पर भी जोर दिया कि कार्यकर्ता और नेता नरेंद्र मोदी के स्वच्छ अभियान में ईमानदारी से जुटने को कहा।
उन्होंने कहा कि तीस नवम्बर तक शहरी भाजपा कार्यकर्ता अपनी बैठकें समाप्त कर आगे की तैयारी करें। शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक से बीस दिसबंर के बीच नुक्कड़ सभाओं के लिए तैयार हो जाएं।












Click it and Unblock the Notifications