भाजपा संसदीय दल में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 19 राज्यों में हमारी सरकार, इंदिरा के पास थे सिर्फ 18
नई दिल्ली। संसद भवन की पार्लियामेंट लाइब्रेरी में भाजपा की संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में हाल में दो राज्यों में मिली जीत पर चर्चा हुई। बैठक में हिस्सा लेने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। अमित शाह ने पीएम मोदी का माला पहनाकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जीत का लड्डू पीएम को खिलाया।

पीएम नरेंद्र मोदी संसदीय दल की बैठक के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि ये बड़ी जीत है और अब हमारी सरकार 19 राज्यों में है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जब सत्ता में थीं तो उनकी 18 राज्यों में सरकार थी। तब (1984) हमारी पार्टी की दो सीटें थी और कड़ी मेहनत के चलते हम यहां तक पहुंचे हैं।
भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने मीडिया को संबधित करते हुए कहा कि बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे बूथ स्थर के कार्यकर्ता लोगों की मदद से जीत की ओर देखे। उन्हें जो विपक्ष बोल रहा है उसकी ओर नहीं देखना चाहिए और ना ही निम्न स्तर की टिप्पणी में संलिप्त होना चाहिए।
प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि हर मंच पर युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जाना चाहिए। प्रधान मंत्री ने नए मतदाताओं के बारे में बात की है जो 2012 के बाद जन्मे हैं। उन्होंने कहा कि देश, समाज और विकास की सेवाओं में नई पीढ़ी को शामिल किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications