हरियाणा में अपनी ही सरकार के खिलाफ हुए ये MLA, किसानों के मुद्दे को लेकर धरने पर बैठे

चंडीगढ़। किसानों के मुद्दे को लेकर हरियाणा की बीजेपी सरकार के लिए पार्टी के ही एक विधायक मुसिबत का सबब बन गए हैं। भारतीय जनता पार्टी अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल हरियाणा में वरिष्‍ठ आईएएस अधिकारी के खिलाफ बुधवार को विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्‍होंने आरोप लगाया कि इस वरिष्‍ठ अधिकारी की वजह से मंडियों में धान की खरीद के दौरान किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। असीम गोयल का निशाना अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव (खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्‍ता मामले) पीके दास रहे।

हरियाणा में अपने ही सरकार के खिलाफ हुए ये MLA, किसानों के मुद्दे को लेकर धरने पर बैठे

असीम गोयल ने मंडियं में बदइंतजामी का आरोप लगाया और दावा किया कि इसके चलते किसानों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे गोयल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'धान की खरीद में देरी की वजह से किसानों, श्रमिकों और व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।' उन्होंने दावा किया कि 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकरण संख्या हासिल करने के दौरान भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घंटों तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें धान बेचने की इजाजत नहीं मिलती है।

सोमवार तक नहीं हुआ सुधार तो अनिश्चितकालीन धरना

असीम गोयल ने अपनी ही सरकार को धमकी दी कि अगर सोमवार तक मंडियों में हालात नहीं सुधरे तो वो आढ़ती, किसानों के साथ में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। आपको बता दें कि जिस तरह असीम गोयल ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है उससे हरियाणा में उनकी ही सरकार कटघरे में आ गई है। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि क्या नौकरशाह अपने स्तर पर फैसले लेने पर सक्षम हैं तो भाजपा विधायक ने कहा, 'कुछ अधिकारियों का अहं बड़ा होता है और वे सोचते हैं कि उनका अहं सरकारी की नीतियों से ऊपर है।' गोयल ने स्पष्ट किया कि वह सरकार के खिलाफ नहीं हैं और सांकेतिक धरना दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+