नोटबंदी पर विपक्ष के 'जन आक्रोश दिवस' का बीजेपी ने ऐसे दिया जवाब
नागपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन दुकानदारों को मिठाई और फूल बांटे जिन्होंने अपनी दुकानें खोल रखी हैं। बीजेपी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर निकले हैं।
नई दिल्ली। नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष की ओर से 'भारत बंद' और 'जन आक्रोश दिवस' का जवाब देने के लिए बीजेपी ने भी एक अभियान शुरू किया है। कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों की ओर से किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन को टक्कर देने के लिए बीजेपी 'जन आभार दिवस' मना रही है।

नागपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन दुकानदारों को मिठाई और फूल बांटे जिन्होंने अपनी दुकानें खोल रखी हैं। बीजेपी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर निकले हैं।
बीजेपी कार्यकर्ता लोगों को मोदी सरकार के फैसले का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं और उनका मुंह मीठा करा रहे हैं।
'भाग क्यों रहा है विपक्ष'
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि काले धन के खिलाफ आक्रोश होना चाहिए लेकिन अफसोस की बात है कि विपक्ष की बुद्धि उलटी चल रही है। उन्होंने कहा, 'विपक्ष को संसद के दोनों सदनों में बहस करनी चाहिए। हम तैयार हैं। वे भाग क्यों रहे हैं?'
बीजेडी पर भी केंद्रीय मंत्री ने साधा निशाना
उड़ीसा में भी बीजेडी की ओर से नोटबंदी का विरोध किए जाने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पहले बीजेडी ने केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन किया लेकिन अचानक वह भी इसके खिलाफ हो गई। शायद वह भी काला धन रखने वालों के समर्थन में है।












Click it and Unblock the Notifications